Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»श्रावण माह में पहाड़ी मंदिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए 3.30 बजे से खुल जाएगा
    Latest

    श्रावण माह में पहाड़ी मंदिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए 3.30 बजे से खुल जाएगा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति राहुल कुमार सिन्हा द्वारा श्रावण माह 2023 के सफल संचालन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में बैठक करते हुए कहा कि यह श्रावण माह बहुत पवित्र और पावन महीना हैं। इसे अच्छे से संचालन करना जिससे भक्तों को कोई परेशानी ना हो वह अपने आराध्य देव की पूजा पूरी श्रद्धा भक्ति से कर पाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और पहाड़ी मंदिर से जुड़े सभी सदस्यों की भूमिका काफी अहम होगी। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी पूजा के उपरान्त 3.30 पूर्वाहन में आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का द्वारा खोला जाना चाहिए। पहाड़ी मंदिर परिसर में अवस्थित सभी मंदिर में अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त जल अर्पित कर सकें।प्रत्येक सोमवार को मंदिर की पुष्प से सजावट किया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जलार्पण हेतु 1000 लोटा खरीदने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक र (ग्रामीण), नौशाद आलम , पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) हारीस बिन जमां, पुलिस अधीक्षक (शहर), सुधांशु जैन, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) दीपक कुमार दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक एवं पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य, सुशील कुमार, सुनील माथुर, मदनपाल पारिख, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार एवं संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए।

    डीसी ने ये कहा…..

    • टेन्ट हाऊस से टेन्ट , कुर्सी , दरी , टेबल , बैरेकेटिंग आदि लगाने का निर्देश दिया।
    • मंदिर परिसर के बाहर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बैरेकेटिंग लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
    • खोया पाया एवं अन्य सूचना देने हेतु साउण्ड सिस्टम लगाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
    • विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था नगर निगम, चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति एवं अग्निशामक हेतु संबंधित विभाग को अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश देते हुए इसे सुनिश्चित कराने को कहा।
    • पहाड़ी मंदिर एवं परिसर में निर्बाध प्रकाश व्यवस्था हेतु जेनरेटर मरम्मति, डीजल, ट्यूब लाईट, बल्ब , तार आदि क्रय किए जाने से संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया।
    • पुलिस बल/ चिकित्सा दल / वोलिएन्टर/पाहन/ समिति के सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
    • आवश्यकतानुसार पानी की पाईप लाईन एवं नल की मरम्मति करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
    • पहाड़ी परिसर में लगे सेड की मरम्मति आवश्यकता अनुसार करने का निर्देश दिया।
    • आम श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु समय सारणी लगाने का निर्देश दिया।
    • मुख्य मंदिर में चांदी का एवं महाकाल में पीतल का अरघा की मरम्मति करने एवं नाग मंदिर का मरम्मति करना दूर्गा मंदिर की मरम्मति आवश्यकता अनुसार कराने का निर्देश दिया।
    • उपयोग में नहीं होने वाले लोहा/ छड़ की निलामी कराने के लिए मंदिर कमिटी को बोला गया।
    • मुख्य मंदिर के समीप टुटे हुए पीलर का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।
    • पहाडी परिसर से अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
    • आम श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु मुख्य द्वार से पीछे चढ़ने वाले सीढी तक चेकर्स लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
    • अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित शौचालय के चारो तरफ चहारदिवारी निर्माण एवं मोटर रूम के चारो तरफ चहारदिवारी निर्माण हेतु मेकॉन से होने वालें अनुमानित खर्च का इस्टीमेट बना कर प्रस्ताव देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
    • मंदिर के आस-पास असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर संबंधित थाना को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया।
    city sp DC RANCHI ruralspranchi sspranchi
    Previous Articleतबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट ने पाया दोषी, सजा पर सुनवाई 5 जुलाई को
    Next Article तस्वीरों में देखें-राहुल गांधी बन गए मोटर साइकिल मिस्त्री

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.