Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Entertainment»जन्मदिन विशेष: संगीत के वैज्ञानिक आरडी बर्मन
    Entertainment

    जन्मदिन विशेष: संगीत के वैज्ञानिक आरडी बर्मन

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। हिंदी व बंगाली में अपने सुपरहीट संगीत से लोगों के दिलों पर राज करने वाले संगीत की दुनिया का नायाब नगीना आरडी बर्मन इस धरती पर आज ही नुमूदार हुआ था। आरडी बर्मन यानि पंचम ने संगीत की दुनिया में एक नया अध्याय लिखा। संगीत वैज्ञानिक और बॉलीवुड संगीत के बादशाह कहे जाने वाले राहुल देव बर्मन उर्फ आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही संगीत का बहुत बड़ा शौक था और उन्होंने अपने पिता से प्रशिक्षण लिया, जो एक संगीतकार भी थे। उन्होंने अपना कॅरियर 9 साल की उम्र में फिल्म फंटूश (1956) से शुरू किया था, उन्होंने इस फिल्म में पहला गाना भीमहान संगीतकार आज यानि 27 जून 2023 को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे होते यदि वह जीवित होते। महान संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन के बेटे आरडी बर्मन को प्यार से पंचम दा कहा जाता था। दम मारो दम से लेकर चुरा लिया है तुमने जो दिल को तक, जैसे संगीत से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाले संगीतकार ने हिंदी फिल्म उद्योग को कई अविस्मरणीय यादें दीं।  

    ओ मेरे दिल के चैन संगीतकार के सबसे प्रसिद्ध ट्रैक में से एक

    पंचम दा ने ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली जाने जहां’ व ‘मेरी प्यारी बिंदु’ जैसी कालजयी क्लासिक फिल्में बनाई। पंचमदा ने हर मूड व अवसर के लिए गाने बनाने के लिए गुलजार, आशा भोंसले व किशोर कुमार जैसे कलाकारों के साथ काम किया। तीसरी मंजिल फिल्म का गीत ओ हसीना जुल्फोंवाली जाने जहां बहुत ही लोकप्रिय हुआ। इससे उन्हें एक अलग पहचान मिली। ओ मेरे दिल के चैन संगीतकार के सबसे प्रसिद्ध ट्रैक में से एक है। चंदा ओ चंदा, मेरे जीन साथी, यम्मा-यम्मा, बहारों के सपने, बचके रहना रे बाबा जैसे अनेकों फिल्मों में अपने संगीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था।

    भूत बंगला व प्यार का मौसम में अभिनय भी किया

    उनके कई गाने मशहूर हुए जैसे कि ‘सर जो तेरा चक्रे’ (प्यासा), ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ (आराधना), और ‘कोरा कागज था ये मन मेरा’ (आराधना) सहित कई सुपरहिट गीतों से वह सिनेमा में मशहूर हो गये। वह हारमोनिका और कई अन्य वाद्ययंत्र बजाना भी जानते थे। उन्होंने फिल्म ‘सोलवा साल’ के गाने ‘है अपना दिल तो आवारा’ के लिए माउथ ऑर्गन बजाया था। अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में, उन्होंने भूत बंगला (1965) और प्यार का मौसम (1969) जैसी फिल्मों में भी अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई। आरडी बर्मन को उनके उपनाम, पंचम से भी जाना जाता था, और उनके अधिकांश उद्योग मित्रों द्वारा इसी नाम से लोकप्रिय रूप से संबोधित किया जाता था।

    asha bhosle gulzar kishore kumar pancham da rafi rd burman
    Previous Article10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से खुलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
    Next Article वीडियो में देखें | पीएम ने रांची से खुली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.