Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज मुख्यमंत्री आवास व मुख्यमंत्री सचिवालय कांके रोड के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा
    News

    आज मुख्यमंत्री आवास व मुख्यमंत्री सचिवालय कांके रोड के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 17, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड सीएम न्यूज

    सुबह 7 बजे से रात के 11.30 बजे तक धारा 144

    रांची। शनिवार यानि 17 जून को रांची में झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक/पारा शिक्षक संघ एवं एकीकृत सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के आवास का घेराव किये जाने की आसूचना प्रशासन को मिली है। साथ ही छात्र संगठनों/अभ्यर्थियों द्वारा भी 17 को ही सीएम आवास का घेराव किये जाने की सूचना है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के संयुक्तादेश (ज्ञापांक 1269/ वि०व्य० दिनांक 16.06.2023) में निहित निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री आवास व मुख्यमंत्री सचिवालय, कांके रोड के 200 मीटर की परिधि में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि आयोजित नहीं किये जा सकेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची द्वारा दं०प्र०सं० की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री सचिवालय कांके रोड के 200 मीटर की परिधि में निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी किया गया है।

    1- उक्त क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर)।2- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे- बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)।

    3-किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा. तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)।

    4- किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना।

    5- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को छोड़कर)।

    नोट: यह निषेधाज्ञा 17 जून के प्रातः 7 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

    News Box Bharat latest news

    featured
    Previous Articleमाही अपने सेंबो फार्म हाउस में समय काट रहे
    Next Article झारखंड अल्पसंख्यंक आयोग के अध्यक्ष में झामुमो के निजामुद्दीन व मुश्ताक आलम रेस में

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.