

झारखंड लेटेस्ट न्यूज
रांची। झारखंड के पाकुड़ जिला के 13 मजदूर विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन में फंसे हुए हैं। इन सभी मज़दूरों के पास इतना पैसा नहीं है कि वो ट्रेन में सफर करके अपने घर झारखंड आ सके। सभी मज़दूरों को खाने पीने के भी लाले पड़े हुए हैं। इन सभी मज़दूरों को 2 महीना पहले पाकुड़ के ठेकेदार मुख्तार ने कर्नाटक काम करने के लिया भेजा था। लेकिन ये सभी दलाल के चंगुल में फंस गए। 2 महीना काम करने के बाद भी इन मज़दूरों को पैसा नहीं मिला। इसके बाद किसी तरह मजदूर दलाल के चंगुल से निकलकर विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए हैं। अब घर आने के लिए मज़दूरों के पास पैसे नही है। ये सभी मजदूर मंगलवार से विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन भूखे पड़े हुए है। NEWS BOX BHARAT से बातचीत करते हुए मज़दूरों ने अपनी आपबीती बताई। मज़दूर बस अपने घर झारखंड आना चाह रहे। लेकिन पैसा नहीं होने के कारण ये लोग बड़ी मुसीबत में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने अपना मोबाइल नंबर 9262233763 व 6204730441 दिए हैं ताकि झारखंड सरकार के लोग इनकी मदद कर सकें।
News Box Bharat latest hindi news
- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया गया है। दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। अब पुलिस उसे दिल्ली - अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी
टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार एक ऐसा चेहरा नजर आया है, जिसकी कहानी करीब दो दशक पुरानी यादें ताजा कर रही है। साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता बने काजी तौकीर ने 20 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी की है। खास बात यह है कि - राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान के कोटा की 15 वर्षीय तन्वी की दिल्ली के AIIMS में मौत के बाद इलाज और सर्जरी में कथित देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तन्वी के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी करीब 13 साल तक इलाज और ऑपरेशन की उम्मीद में AIIMS के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे बार-बार तारीख - Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’
‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार ग्लैमर के साथ खेल का दम भी देखने को मिलेगा। छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने सलमान खान के शो में एंट्री कर ली है। उनकी एंट्री के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का खास वीडियो मैसेज भी दिखाया गया, - पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया
भारत में कार खरीदने वालों की पसंद तेजी से बदल रही है। अगस्त 2026 के ऑटो रिटेल आंकड़ों ने पहली बार बड़ा बदलाव दिखाया है। CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की संयुक्त हिस्सेदारी पेट्रोल कारों से ज्यादा हो गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में पैसेंजर व्हीकल बिक्री





