Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एदलहातु के बिट्टू की हत्या का प्लान जेल में रचा गया था, राज वर्मा के इशारे पर हुआ मर्डर, 5 अपराधी गिरफ्तार
    News

    एदलहातु के बिट्टू की हत्या का प्लान जेल में रचा गया था, राज वर्मा के इशारे पर हुआ मर्डर, 5 अपराधी गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatJune 13, 2023Updated:June 13, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। 6 जून को बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में 21 साल के तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू के मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया। एसएसपी कौशल किशोर ने मीडिया को बताया कि बदले की भावना को लेकर बिट्टू की हत्या की गई थी। इस कांड में शामिल सभी पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें अपराधी रोहण कुमार, मो आरिफ, अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह व अंकुश कुमार सिंह शामिल हैं। घटना में शामिल बीड़ी उर्फ रोहित मुंडा, अभिषेक मलिक व शुभम विश्वकर्मा गोली चलाने के बाद से फरार हैं। पुलिस इनके गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। बिट्टू पर कालू लामा के हत्या में रेकी करने का आरोप लगा था। इसके बाद से कालू लामा गिरोह के लोग बिट्टू पर नजर बनाने लगे। जेल में बंद राज वर्मा ने बिट्टू के मर्डर का पूरा प्लान बनाया। इसके बाद 6 जून को शाम में बिट्टू की हत्या एदलहातु में कर दी गई।

    बिट्टू को मारने का प्लान 2 महीने पहले बना था

    एसएसपी रांची ने बताया कि बिट्टू को मारने का प्लान 2-3 महीने पहले बनाया गया था। गिरफ्तार अपराधी अंकित कुमार सिंह को एदलहातु टीओपी व दीपक कुमार सिंह को मृतक बिट्टू के घर का रेकी करने का काम सौंपा गया था। 3 जून को जेल में बंद राज वर्मा से निर्देश मिलने के बाद दीपक कुमार सिंह व अंकुश कुमार सिंह उर्फ लकी जेल में मिलने गया था। जेल में बंद राज वर्मा के निर्देश पर यह घटना को अंजाम दिया गया। घटना के दिन एक मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे-160 पर दुर्गा व अभिषेक मलिक था, जिसमें दुर्गा गाड़ी चला रहा था व अभिषेक मलिक के पास पिस्तौल था। दूसरे मोटर साइकिल पर रोहण श्रीवास्तव व रोहित मुंडा था। जिसमें रोहण गाड़ी चला रहा था व बीड़ी के पास पिस्तौल था।

    डोरंडा में छुपाया हथियार व मोटर साइकिल

    इस कांड को अंजाम देने के बाद डोरंडा के मो. आरिफ के पास पिस्तौल व गाड़ी छुपाने के लिए दिया गया था। जिसमें 2 मोटर साइकिल में एक मोटर साइकिल (टीवीएस अपाचे 160 मोटर साइकिल jh01cg-1881 (फर्जी नंबर) डोरंडा थाना के द्वारा लवारिस अवस्था में बरामद कर थाना में रखा गया है। दूसरा मोटर साइकिल (पल्सर 150 jho1bm-3265 फर्जी नंबर) को मो आरिफ के पास से बरामद किया गया।

    ये हुए गिरफ्तार

    1. रोहन कुमार उर्फ रोहण श्रीवास्तव (22 साल) , सिंदवार टोली, मोरहाबादी, (हथियार व मोबाइल बरामद

    2.मो आरिफ (29 साल), नाई मोहल्ला डोरंडा (हथियार, मोटर साइकिल व मोबाइल बरामद)

    3.अंकित कुमार सिंह (21 साल), बरियातू (रेकी करने वाला)

    4.दीपक कुमार सिंह (25 साल), चिरौंदी सरना कॉलोनी बरियातू ( जेल में बंद राज वर्मा से मिलकर उसके निर्देश पर प्लान करने में सहयोगी)

    5.अंकुश कुमार सिंह उर्फ लकी (21 साल),  चिरौंदी सरना कॉलोनी, बरियातू (जेल में बंद राज वर्मा के निर्देश पर प्लान करने वाला)

    बरामदगी

    07.65 एमएम देशी पिस्तौल, मैगजिन सहित-2 अदद

    07.65 एमएम का जिंदा गोली- 3 अदद

    2 मोटर साइकिल

    4 मोबाइल 

    featured
    Previous Articleएक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे । 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर सत्यापन होगा
    Next Article चतरा में राज्यपाल ने कहा, जब तक क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद न जाना जाय तब तक उनकी समस्या का समाधान संभव नहीं

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.