Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Economy»कनेक्शन रांची: आपके पीएफ के पैसे पर भी जालसाजों की नजर | रुपए निकालने को बदला आधार डेटा, एक गिरफ्तार
    Economy

    कनेक्शन रांची: आपके पीएफ के पैसे पर भी जालसाजों की नजर | रुपए निकालने को बदला आधार डेटा, एक गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatJune 13, 20232 Mins Read
    कनेक्शन रांची: आपके पीएफ के पैसे पर भी जालसाजों की नजर | रुपए निकालने को बदला आधार डेटा, एक गिरफ्तार
    Buy Ad Space

    रांची। सीबीआई ने आधार कार्ड विवरण में हेराफेरी कर ऑनलाइन दावों के माध्यम से कुछ लोगों की भविष्य निधि (PF) निकालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का कनेक्शन रांची से भी जुड़ा हुआ है। गिरोह के सरगना दिल्ली के प्रियांशु कुमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की, जहां उसने कथित तौर पर ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाया, जिनके आधार कार्ड उनके पीएफ खाते से जुड़े नहीं थे। आरोप है कि गिरोह ने कथित तौर पर रांची, नागपुर, औरंगाबाद पटना जैसे विभिन्न शहरों में प्रतिष्ठानों को पंजीकृत कराया। जिसमें पीएफ कवरेज बिना किसी भौतिक सत्यापन के ऑनलाइन लिया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि इन प्रतिष्ठानों से जुड़ी विशिष्ट खाता संख्या (UAAN) कुल अंशदाई खातों की तुलना में बहुत अधिक थी।

    1.83 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई

    कर्मचारी भविष्य निधि के 11 सदस्यों को 39 फर्जी दावों के जरिए ठगा गया और 1.83 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई। एजेंसी ने 8 फरवरी 2022 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की शिकायत पर 7 प्रतिष्ठानों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें वास्तविक लाभार्थियों के पीएफ खातों से अवैध रूप से धन निकालने की उद्देश्य पहचान की चोरी से जुड़ी कथित धोखाधड़ी संबंधी गतिविधियां शामिल थी।

    झारखंड, बिहार और दिल्ली में तलाशी ली गई थी

    सीबीआई ने बताया कि गिरोह ने कथित तौर पर अपने प्रतिष्ठानों में वास्तविक कर्मचारियों की यूएएन पंजीकृत किए और उन्हें केवल 1 दिन के लिए अपने कर्मचारियों के रूप में देखा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यूएएन वाले वास्तविक कर्मचारियों ने कभी फर्जी नियुक्तियों के साथ काम नहीं किया था। लेकिन कर्मचारियों को दिनभर की सेवा दिखा कर इस गिरोह को अपने केवाईसी विवरण बदलने की सुविधा दी गई है। सीबीआई ने झारखंड, बिहार और दिल्ली में कुमार और उनके 8 परिसरों की तलाशी ली थी,  जिसमें विभिन्न दस्तावेजों मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेक बुक और पासबुक समेत अन्य कागजात बरामद हुए थे। सीबीआई की विशेष अदालत ने कुमार को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

    featured
    Previous Articleपूर्व उप महापौर की बहन व अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता का स्वागत
    Next Article रांची रेलवे कर्मचारी का बेटा 210 पुड़िया ब्राउन सुगर व गोली के साथ एयरपोर्ट पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Explore More

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    September 7, 20263 Mins Read

    पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया

    September 7, 20263 Mins Read

    एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.