Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»RSS कार्यालय हमला: हिरासत से भागा आरोपी एनकाउंटर में घायल, 4 गिरफ्तार
    All About Jharkhand

    RSS कार्यालय हमला: हिरासत से भागा आरोपी एनकाउंटर में घायल, 4 गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatJune 18, 20262 Mins Read
    रांची RSS कार्यालय हमले के मुख्य आरोपी सैफ को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। आरोपी पर RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में शामिल होने का आरोप है।
    रांची RSS कार्यालय हमला: हिरासत से फरार होने की कोशिश में मुख्य आरोपी सैफ मुठभेड़ में घायल, चार आरोपी गिरफ्तार; मामले की जांच में बड़े खुलासे की संभावना।
    Buy Ad Space

    रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी सैफ भी शामिल है, जो पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश के दौरान मांडर टोल प्लाजा के पास हुए एनकाउंटर में घायल हो गया।

    पुलिस के अनुसार, सैफ को कोतवाली थाना में रखा गया था। गुरुवार दोपहर उसने बाथरूम जाने की बात कही और वहां से खिड़की के रास्ते भाग निकला। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने शहरभर में अलर्ट जारी किया और उसकी तलाश शुरू कर दी।

    कुछ ही देर बाद मांडर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हमला करने और हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इससे पहले पुलिस ने हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को कोडरमा से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी ट्रेन से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    गौरतलब है कि 16 जून की देर रात RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने UAPA और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को मामले में बड़ी साजिश की आशंका है और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर भी नजर बनी हुई है।

    Ranchi RSS Attack RSS Office Attack Ranchi RSS Office Petrol Bomb Attack Saif Encounter
    Previous Articleझारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम तक साफ होगी तस्वीर
    Next Article परिमल नाथवानी ने दर्ज की बड़ी जीत, कांग्रेस को लगा झटका

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.