Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची रामनवमी जुलूस में मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
    All About Jharkhand

    रांची रामनवमी जुलूस में मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 2026Updated:April 1, 20262 Mins Read
    रांची में रामनवमी जुलूस के दौरान मोबाइल चोरी की घटना से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर
    रांची पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Buy Ad Space

    डेस्क। रामनवमी के अवसर पर रांची में निकाली गई शोभायात्राओं के दौरान जेबकतरों का गिरोह सक्रिय था। चुटिया थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान 12 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर चुटिया थाना क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में शोभायात्राएं निकाली गई थीं। जुलूस में शामिल कई लोगों ने भीड़ के बीच मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि पश्चिम बंगाल से आए अपराधियों द्वारा तपोवन मंदिर सहित विभिन्न जुलूसों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

    रेलवे स्टेशन के पास से पकड़े गए आरोपी

    जांच के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के आसपास सघन जांच और पूछताछ की गई। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

    पश्चिम बंगाल से आकर करते थे चोरी

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं और अलग-अलग शहरों में भीड़भाड़ वाले आयोजनों में शामिल होकर मोबाइल चोरी करते हैं। चोरी किए गए मोबाइल को वे वापस पश्चिम बंगाल ले जाकर बेच देते थे।

    16 मोबाइल फोन बरामद

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 16 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
    इस मामले में चुटिया थाना कांड संख्या 38/26, दिनांक 31.03.2026 के तहत धारा 112/317(5)/3(5) भा.न्या.सं. में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

    गिरफ्तार आरोपी

    • भागीरथ सिंह (23 वर्ष), थाना आरसा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल
    • सूरज सिंह (19 वर्ष), थाना आरसा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल
    • कृष्णा माली (19 वर्ष), थाना किच्छा कोतवाली, जिला रुद्रपुर, उत्तराखंड

    अपील

    रामनवमी जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय ऐसे गिरोहों से सावधान रहने की जरूरत है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

    Mobile Theft Ramnavmi Ranchi Police
    Previous Articleझारखंड बजट 2025-26: सरकार खर्च कर पाई सिर्फ 80%, 29 हजार करोड़ रुपये हुए सरेंडर
    Next Article हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां समेत तीन गिरफ्तार

    Explore More

    May 21, 20262 Mins Read

    रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस

    May 19, 20262 Mins Read

    धनबाद के कुसुंडा में भयानक लैंड सब्सिडेंस: जमीन धंसने से घरों में दरारें, आग और जहरीली गैस रिसने की खबर, लोगों में दहशत

    May 15, 20261 Min Read

    रांची में आधी रात पेट्रोल संकट! 10 से 12 बजे के बीच पंपों पर लगी लंबी कतारें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.