Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, 7 लोग थे सवार
    All About Jharkhand

    चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, 7 लोग थे सवार

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 24, 20263 Mins Read
    चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश की पैक्स मैनिफेस्ट सूची, रांची से दिल्ली जा रहे VT-AJV विमान में सवार 7 लोगों का विवरण
    रांची से दिल्ली जा रहे रेडबर्ड एयरवेज के एयर एंबुलेंस VT-AJV की पैसेंजर लिस्ट, चतरा क्रैश से पहले की आधिकारिक मैनिफेस्ट कॉपी।
    Buy Ad Space

    रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस विमान का चतरा में क्रैश होना बेहद गंभीर घटना है। विमान में मरीज और मेडिकल टीम के मौजूद होने से मामला और संवेदनशील हो गया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर है।

    रांची से उड़ान के कुछ देर बाद टूटा संपर्क, सिमरिया के जंगल में मिला मलबा

    चतरा | 23 फरवरी 2026
    झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम बड़ा विमान हादसा हो गया। रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया थाना क्षेत्र के खसियातु करम टांड जंगल में क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

    उड़ान के 20 मिनट बाद टूटा संपर्क

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C-90 (रजिस्ट्रेशन: VT-AJV) विमान 23 फरवरी 2026 को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।

    • रांची से प्रस्थान (ETD): 17:30 IST
    • दिल्ली आगमन (ETA): 20:30 IST

    हालांकि WSO कोलकाता के अनुसार विमान ने 13:41 UTC (19:11 IST) पर उड़ान भरी थी और 14:04 UTC (19:34 IST) पर अटाली क्षेत्र के पास आखिरी बार संपर्क हुआ। इसके बाद विमान वाराणसी एयरस्पेस में प्रवेश से पहले ही रडार से गायब हो गया। स्थिति गंभीर होते देख 14:35 UTC (20:05 IST) पर रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया।

    विमान में कौन-कौन थे सवार

    पैक्स मैनिफेस्ट (यात्री सूची) के अनुसार विमान में कुल 7 लोग मौजूद थे

    एयरक्रू

    1. कैप्टन विवेक विकास भगत
    2. कैप्टन सवराजदीप सिंह

    मेडिकल टीम और यात्री

    1. संजय कुमार – मरीज
    2. अर्चना देवी – अटेंडेंट
    3. धुरु कुमार – अटेंडेंट
    4. डॉ. विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर
    5. सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिक

    एसपी ने की पुष्टि

    चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हुआ है। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

    पलामू और गढ़वा के ऊपर से गुजर रहा था विमान

    सूत्रों के अनुसार विमान पलामू और गढ़वा जिले के ऊपर से गुजर रहा था, तभी उसका संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया। रडार से गायब होने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और बाद में मलबा चतरा जिले के जंगल में मिला।

    स्थानीय लोगों में दहशत

    हादसे के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास जुट गए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है।

    जांच के आदेश

    प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य कारणों की जांच की जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग की टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। राहत और बचाव अभियान जारी है। घायलों की स्थिति और नुकसान की पूरी जानकारी आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। राज्य सरकार ने भी घटना पर नजर बनाए रखी है।

    chatra air ambulance crash jharkhand plane crash 2026 ranchi to delhi air ambulance vt ajv aircraft crash
    Previous Articleमतदान से एक दिन पहले मंईयां सम्मान की किस्त जारी, बीजेपी ने उठाए सवाल
    Next Article झारखंड बजट 2026-27: 1.58 लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश; बुनियादी ढांचे और गांव की खुशहाली पर जोर

    Explore More

    June 21, 20261 Min Read

    घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम।

    June 18, 20261 Min Read

    परिमल नाथवानी ने दर्ज की बड़ी जीत, कांग्रेस को लगा झटका

    June 18, 20262 Mins Read

    RSS कार्यालय हमला: हिरासत से भागा आरोपी एनकाउंटर में घायल, 4 गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.