Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»लापता अंश–अंशिका केस में बड़ा कदम | झारखंड CID ने जारी किया Hue & Cry नोटिस
    All About Jharkhand

    लापता अंश–अंशिका केस में बड़ा कदम | झारखंड CID ने जारी किया Hue & Cry नोटिस

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 11, 2026Updated:January 12, 20263 Mins Read
    #RanchiNews, #MissingChildren, #AnshAnshika, #HECBandh, #JharkhandNews,
    HEC क्षेत्र बंद, लोग बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग में
    Buy Ad Space

    रांची से गायब दो मासूम, CID ने पूरे देश की पुलिस को किया अलर्ट, रांची पुलिस बेबस—अब देशभर से मदद मांगी गई

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची से रहस्यमय तरीके से लापता हुए दो मासूम भाई–बहन अंश और अंशिका की तलाश में रांची पुलिस अब तक कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं, इस मामले को लेकर आम लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब झारखंड सीआईडी ने देशभर की पुलिस से सहयोग की अपील की है। सीआईडी रांची के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, पुलिस आयुक्त एवं आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों में दोनों बच्चों की जानकारी प्रसारित कर जांच और पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं।

    दोनों बच्चे भोजपुरी भाषा बोलते हैं

    सीआईडी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि यह मामला रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र का है, जहां धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026 दिनांक 03 जनवरी 2026 को दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज है और इसकी जांच की निगरानी झारखंड सीआईडी कर रही है। लापता बच्चों में पहला नाम अंश कुमार है, जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है। उसके पिता का नाम सुनील कुमार और माता का नाम नीतू कुमारी है। अंश की लंबाई करीब 3 फीट, रंग गोरा, बाल काले हैं तथा बाएं हाथ पर तिल का निशान है। वह भोजपुरी भाषा बोलता है। दूसरी बच्ची अंशिका कुमारी है, जिसकी उम्र करीब 4 वर्ष बताई गई है। उसके पिता सुनील कुमार और माता नीतू कुमारी हैं। अंशिका की लंबाई लगभग 2.5 फीट, रंग गोरा, बाल काले हैं। वह भी भोजपुरी भाषा बोलती है। बताया गया है कि वह पैरों में पायल और चप्पल पहने हुई थी।

    जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम

    सीआईडी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी, उनकी मौजूदगी या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है, तो वह तुरंत सीआईडी झारखंड, रांची को सूचना दे। इसके लिए ईमेल आईडी control-cid@jhpolice.gov.in तथा मोबाइल नंबर 9771432139 जारी किया गया है। सही और पुख्ता जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

    लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश

    बता दें कि बच्चों के लापता हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार और बस्ती के लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की होती तो आज बच्चे सुरक्षित घर लौट आते। बस्तीवासियों के अनुसार, 2 जनवरी को करीब 1.30 बजे दोनों बच्चे घर से निकले थे। परिजनों ने लगभग दो से तीन घंटे तक खुद बच्चों की तलाश की। इसके बाद शाम करीब छह बजे वे धुर्वा थाना पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू करने के बजाय परिजनों से तरह–तरह के सवाल पूछने में समय गंवाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की शुरुआती लापरवाही के कारण ही आज यह स्थिति बनी हुई है।

    #AnshAnshika #MissingChildren #RanchiNews
    Previous Articleरांची में भीषण ठंड का कहर : 12 से 14 जनवरी तक KG से क्लास 6 की कक्षाएं बंद
    Next Article ISRO को बड़ा झटका: PSLV-C62 मिशन विफल, तकनीकी खराबी के कारण रास्ता भटका रॉकेट

    Explore More

    September 6, 20262 Mins Read

    सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग

    September 6, 20263 Mins Read

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    September 2, 20265 Mins Read

    अब ऐसी होगी रांची! सड़क से ड्रेनेज और ट्रैफिक तक बड़ा प्लान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.