Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत | समन अवहेलना मामले की ट्रायल सुनवाई टली
    Breaking News

    सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत | समन अवहेलना मामले की ट्रायल सुनवाई टली

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 4, 2025Updated:December 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए समन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा लिए गए संज्ञान को चुनौती दी है। इस याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से वकील प्रदीप चंद्रा, दीपांकर राय और श्रेय मिश्रा ने अपने तर्क रखे। सीएम के वकील दीपांकर राय ने बताया कि ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था, जिसके कारण 12 दिसंबर को निचली अदालत में ट्रायल शुरू होने का खतरा था। इस पर सीएम के वकीलों ने अगली सुनवाई तक अंतरिम आदेश की मांग की। अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए यह भी आदेश दिया कि निचली अदालत में 12 दिसंबर को होने वाली ट्रायल की सुनवाई स्थगित कर दी जाए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 18 दिसंबर को हाईकोर्ट में होगी।

    सीएम पर 8 बार समन की अवहेलना का आरोप

    यह मामला ईडी द्वारा 19 फरवरी 2024 को दर्ज एक शिकायत से संबंधित है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आठ बार समन की अवहेलना का आरोप लगाया गया है। रांची के एमपी-एमएलए अदालत में इस मामले में ट्रायल की कार्यवाही 12 दिसंबर से शुरू होनी थी। बता दें कि बुधवार (3 दिसंबर) को भी झारखंड हाईकोर्ट ने सीएम को एक बड़ी राहत देते हुए निर्देश दिया था कि उन्हें केवल 6 दिसंबर को निचली अदालत में उपस्थित होना है और ट्रायल के दौरान लगातार व्यक्तिगत पेशी अनिवार्य नहीं होगी। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा था कि यदि विशेष परिस्थितियों में ट्रायल कोर्ट उनकी उपस्थिति चाहेगी, तो उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

    ED Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Article5 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र | केवल पांच दिन चलेगा सदन
    Next Article झारखंड के 11 जिलों पर शीतलहर का येलो अलर्ट | 5 से 7 दिसंबर तक रहेगा कड़ाके की सर्दी

    Explore More

    May 21, 20262 Mins Read

    रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस

    April 14, 20262 Mins Read

    BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये

    April 14, 20262 Mins Read

    Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.