Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»ठंड की नहीं चली | चली तो क्रिकेट की दीवानगी | रांची में टिकट के लिए रात से जमा हुजूम
    Sport

    ठंड की नहीं चली | चली तो क्रिकेट की दीवानगी | रांची में टिकट के लिए रात से जमा हुजूम

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 25, 20253 Mins Read
    international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के वनडे मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का जुनून सातवें आसमान पर है। इस ऐतिहासिक मुकाबले की दीवानगी ऐसी कि कड़कड़ाती ठंड में भी सैकड़ों प्रशंसक रात से ही टिकट काउंटर के बाहर लाइन में जमा हो गए। टिकट बिक्री सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर लोगों की लंबी कतारें नज़र आने लगीं। कई युवाओं ने तो सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम परिसर में डेरा जमा लिया था। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। पूरे स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और पार्किंग व प्रवेश मार्गों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

    महिला प्रशंसकों का उत्साह भी देखने लायक था

    टिकट वितरण के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें से एक विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के टिकट मिल सके। महिला प्रशंसकों का उत्साह भी देखने लायक था। हालांकि, जगह बनाए रखने के चक्कर में कुछ जगहों पर पुलिस को लाठी का इस्तेमाल भी करना पड़ा। लाइन से हटे लोगों पर पुलिस की सख्त नजर रही ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न हो।

    टिकट पाने की होड़ मची थी

    सुबह 11 बजे तक तो जेएससीए स्टेडियम का पूरा रास्ता लोगों के हुजूम से पट गया। हर तरफ सिर्फ टिकट पाने की होड़ मची थी। टिकट मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं और व्हीलचेयर पर बैठे कई दिव्यांग प्रशंसक भी उत्साहित नजर आए। रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसक सबसे ज्यादा दिखाई दिए, जो अपने स्टार्स को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे।

    डे-नाइट होगा मुकाबला

    इधर, मैच को लेकर शहर में रौनक बढ़ गई है। होटलों, कैफे और खेल सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाला यह डे-नाइट मैच बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करेगा। JSCA का मानना है कि यह मुकाबला रांची के खेल वातावरण को एक बार फिर जीवंत कर देगा। टिकट बिक्री शुरू होते ही भीड़ और बढ़ने की संभावना है। प्रशंसक उमस, ठंड और रातभर की थकान की परवाह किए बिना एक ही उम्मीद में जुटे हैं कि वे 30 नवंबर को भारत को चियर करने स्टेडियम के अंदर मौजूद रहे।

    India vrs South Africa Jsca Cricket stadium Team India
    Previous Articleदूसरा टेस्ट : टीम इंडिया का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखरा | हार के कगार पर
    Next Article ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, झारखंड के इन जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचा

    Explore More

    March 15, 20263 Mins Read

    ईरान की टीम का समर्थन करना पड़ा भारी | जापान के पूर्व फुटबॉलर होंडा का US विज्ञापन डील रद्द

    March 6, 20262 Mins Read

    T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया | संजू सैमसन की तूफानी पारी से फाइनल में एंट्री

    March 5, 20262 Mins Read

    क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.