Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बीआईटी मेसरा के अधिग्रहित गैर विवादित भूमि पर छात्रों के सुरक्षा को लेकर भवन निर्माण कराया जाएगा
    News

    बीआईटी मेसरा के अधिग्रहित गैर विवादित भूमि पर छात्रों के सुरक्षा को लेकर भवन निर्माण कराया जाएगा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 7, 20232 Mins Read
    बीआईटी मेसरा, आईआईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईआईएम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    Buy Ad Space

    बीआईटी मेसरा, आईआईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईआईएम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    रांची। बीआईटी मेसरा, आईआईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईआईएम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले बीआईटी मेसरा हेतु अधिग्रहित गैर विवादित भूमि को अपने अधीन लेकर उस पर भवन निर्माण कराने की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि को गैर विवादित भूमि पर छात्रों की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई। विवादित स्थानों के संबंध में उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों में संबंधित सीओ को भी दिशा निर्देश दिया जाएगा।

    केंद्रीय विवि के परिसर तक पहुंच पथ निर्माण के आदेश

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी से संबंधित दोहरी जमाबंदी की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर तक पहुंच पथ निर्माण के संबंध में उपायुक्त ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य के दौरान वाटर हार्वेस्टिंग, टीसीबी, रिचार्ज पिट आदि बनाए जाने की भी बात कही।

    समस्याओं का समाधान कर लिया गया

    बैठक के दौरान आईआईएम के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व में सामने आए सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। जो गांव वाले विरोध में धरने पर थे, उनसे बातचीत कर मामले का समाधान कर दिया गया है। आईआईएम, रांची एवं गेल इंडिया द्वारा ग्रामीण रास्ता के लिए 10-12 फीट छोड़कर चहारदीवारी निर्माण के संबंध में उपायुक्त ने आईआईएम के प्रतिनिधि को कार्य शुरू कराने को कहा। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा सीओ नगड़ी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। आईआईआईटी, रांची के पहुंच पथ के संबंध में भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    ये थे बैठक में शरीक

    समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अपर समाहर्त्ता, राजेश बरवार, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, राजीव कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंजना दास, अंचल अधिकारी नगड़ी एवं बीआईटी मेसरा, आईआईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईआईएम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    featured
    Previous Articleजनता ने जिन आशाओं के साथ चुनकर यहां भेजें है | उन आशाओं को पूरा करने का माध्यम समिति से प्राप्त होते हैं: अध्यक्ष
    Next Article फ्लाईओवर कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द तय सीमा में पूरा कराना सुनिश्चित करें : रांची डीसी

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान की टीम का समर्थन करना पड़ा भारी | जापान के पूर्व फुटबॉलर होंडा का US विज्ञापन डील रद्द March 15, 2026
    • रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन की तैयारी March 15, 2026
    • 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे March 15, 2026
    • PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर March 14, 2026
    • हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना March 14, 2026
    • अब खटारा वाहनों से छुटकारा: रांची पुलिस को मिले 88 नए वाहन | हर चौक-चौराहे पर दिखेगी PCR March 14, 2026
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.