Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Politics»जनता ने जिन आशाओं के साथ चुनकर यहां भेजें है | उन आशाओं को पूरा करने का माध्यम समिति से प्राप्त होते हैं: अध्यक्ष
    Politics

    जनता ने जिन आशाओं के साथ चुनकर यहां भेजें है | उन आशाओं को पूरा करने का माध्यम समिति से प्राप्त होते हैं: अध्यक्ष

    News Box BharatBy News Box BharatJune 7, 2023Updated:June 7, 20232 Mins Read
    संसद की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बात कहे तो लगभग 80 से 85% तक अनुशंसाओं को सरकार स्वीकार कर लेती है। आप स
    Buy Ad Space

    झारखंड विधानसभा की वर्ष 2022- 2023 के लिए नवगठित समितियों के सभापतियों की बैठक

    रांची। झारखंड विधानसभा की वर्ष 2022- 2023 के लिए नवगठित समितियों के सभापतियों की बैठक बुधवार को समिति कक्ष में हुई। वर्ष 2023-2024 के लिए कुल 24 समितियों का गठन किया गया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में सभी सभापतियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि आप सभी माननीय सदस्यों को अलग-अलग समितियों के सभापति की जिम्मेदारी दी गई है। निश्चित ही यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। राज्य की जनता ने जिन आशाओं के साथ हमें चुनकर यहां भेजें है, उन आशाओं को पूरा करने का अवसर भी यह समिति के माध्यम से हमें प्राप्त होते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि मैंने लोकसभा एवं राज्यसभा के विभिन्न स्थायी समितियों के प्रतिवेदन एवं उनसे संबंधित अनुशंसाए तथा क्रियान्वयन से संबंधित आंकड़ों का अवलोकन किया है। मुझे यह जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि संसद की स्थायी समितियों के प्रतिवेदन की अनुशंसा विभागों द्वारा लगभग 60% तक अनुशंसाओं को सरकार द्वारा मान ली जाती है और उनका क्रियान्वयन किया जाता है। वहीं, संसद की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बात कहे तो लगभग 80 से 85% तक अनुशंसाओं को सरकार स्वीकार कर लेती है। आप सभी सभापतियों में से अधिकतर विधायक युवा हैं। आपकी ऊर्जा से निश्चय ही झारखंड के नवनिर्माण और आम जनों का कल्याण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस समिति की बैठक में हम सभी यह संकल्प लें कि झारखंड के अंतिम पंक्ति में खड़े हर एक व्यक्ति के संपूर्ण कल्याण के लिए हम अपनी विधायी शक्तियों का अधिकतम उपयोग करेंगे।

    ये सदस्य शामिल हुए
    नवगठित समितियों का सभापतियों की बैठक में सदस्य सीपी सिंह, लोबिन हेंब्रम, रामचंद्र चंद्रवंशी, केदार हाजरा, सरयू राय, दीपक बिरुआ, सीता मुर्मू, रामचंद्र सिंह, नीरल पूर्ति, विनोद सिंह, सरफराज अहमद , इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, अपर्णासेन गुप्ता ,ग्लेन जोसेफ ग्लाॅस्टेन, भूषण तिर्की, रामदास सोरेन बैठक में उपस्थित रहे।

    featured
    Previous Articleरांची में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर निगरानी, जांच व सत्यापन किया जाएगा
    Next Article बीआईटी मेसरा के अधिग्रहित गैर विवादित भूमि पर छात्रों के सुरक्षा को लेकर भवन निर्माण कराया जाएगा

    Explore More

    June 26, 20261 Min Read

    UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला

    June 23, 20261 Min Read

    आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

    June 23, 20261 Min Read

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • महिला T20 वर्ल्ड कप: लॉर्ड्स पहुंचे विराट-अनुष्का, टीम इंडिया को किया चीयर June 29, 2026
    • enezuela Earthquake: 32 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला 18 दिन का नवजात, 68 हजार लोग अब भी लापता June 29, 2026
    • तिरुवल्लुर अमोनिया गैस लीक हादसा: मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा, झारखंड की महिला समेत कई प्रवासी मजदूरों की गई जान June 28, 2026
    • महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 28 जून की परीक्षा स्थगित, ठाणे में 3 आरोपी गिरफ्तार June 27, 2026
    • ऑपरेशन सिंदूर में शहीद 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, PM मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि June 27, 2026
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.