Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रांची में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर निगरानी, जांच व सत्यापन किया जाएगा
    News

    रांची में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर निगरानी, जांच व सत्यापन किया जाएगा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 7, 20231 Min Read
    राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (स्था0
    Buy Ad Space

    रांची। राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (स्था0) विशेष शाखा, रांची के पत्र के आलोक में उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने जिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन अपने अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बुण्डू को अपने क्षेत्र अंतर्गत अपने पर्यवेक्षण में जांच/सत्यापन कराने एवं प्रत्येक माह में समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (स्था0) विशेष शाखा, झारखंड द्वारा राज्य के सभी जिलों केे उपायुक्त/सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को इस संदर्भ में पत्र लिखा गया है। जिसमें संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश, उनके सरकारी दस्तावेज तैयार कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, साजिशन उन्हें बसाने की बात कही गयी है। राज्य की आंतरिक व्यवस्था के खतरे को देखते हुए संताल परगना क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी इसकी सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन करने को कहा गया है।

    featured
    Previous Articleहम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों में आगे हैं । कई ऐसे विषय भी हैं जिस पर कार्य करने होंगे: रबिन्द्र नाथ महतो
    Next Article जनता ने जिन आशाओं के साथ चुनकर यहां भेजें है | उन आशाओं को पूरा करने का माध्यम समिति से प्राप्त होते हैं: अध्यक्ष

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.