Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सुपर डिवीजन फुटबॉल : मेकॉन को हराकर ब्लैक टाइगर पहली बार बना चैंपियन
    Sport

    सुपर डिवीजन फुटबॉल : मेकॉन को हराकर ब्लैक टाइगर पहली बार बना चैंपियन

    News Box BharatBy News Box BharatJune 25, 2025Updated:June 25, 20252 Mins Read
    चैंपियन ब्लैक टाइगर की टीम ट्रॉफी के साथ
    Buy Ad Space
    उप विजेता मेकॉन की टीम

    Caa Super Divison Football 2025 : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन, रांची (सीएए) की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन फुटबॉल 2025 का चैंपियन ब्लैक टाइगर बना। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में ब्लैक टाइगर की टीम ने मेकॉन जैसी मजबूत टीम को 1-0 से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। लगातार हो रहे बारिश के बीच खिलाड़ियों ने लगातार एक दूसरे के टीम पर हमला किया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के खेल में ब्लैक टाइगर के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। खेल के 51वें मिनट में सुमित ने एक बेहतरीन गोलकर ब्लैक टाइगर की टीम को 1-0 से आगे कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद मेकॉन के खिलाड़ियों ने भी गोल करने को लेकर लगातार हमला किए। लेकिन ब्लैक टाइगर टीम के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सके व मैच एक गोल से हार गए।

    सुमित बने मैन ऑफ द मैच

    टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह सीएए के वर्किंग प्रेसिडेंट सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने चैंपियन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। वहीं, उपविजेता मेकॉन टीम को जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष फिरोज दिलावर खान, झामुमो नेता जुनैद आलम, खूंटी सांसद प्रतिनिधि शमसुद्दीन, अफरोज अंसारी ने ट्रॉफी देकर सम्मान बढ़ाए। मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, एचओआर फरीद खान, लुइस टोपनो, आरके सेनापति, लाल, अस्तानिस बिहान, टारजन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    झमाझम बारिश के बीच दर्शकों का उमड़ी भीड़

    झमाझम बारिश के बीच हटिया रेलवे ग्राउंड में फाइनल मुकाबला को देखने के लिए फुटबॉल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राउंड की हर ओर सिर्फ दर्शक छाता लिए ही नजर आ रहे थे। 11 बजे से ही ग्राउंड में दर्शक पहुंचने लगे। ज्यादात्तर दर्शक ब्लैक टाइगर का सपोर्ट करते नजर आए। वहीं, रंगारंग कार्यक्रम व शानदार आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। आदिवासी झारखंड ग्रुप की शहनाई व मांदर की गूंज ने फाइनल मैच में चार चांद लगाया।

    Caa Football League 2025 Champion Black Tiger Mecon
    Previous ArticleWTC 2025: इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 5 विकेट से रौंदा | सीरीज में 1-0 की बढ़त
    Next Article झारखंड : घर में घुसे बाघ का सफल बचाव | बिरसा जैविक उद्यान पहुंचा

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.