Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»PBKS vs RCB : 9 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची बंगलुरु
    Sports

    PBKS vs RCB : 9 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची बंगलुरु

    News Box BharatBy News Box BharatMay 29, 20254 Mins Read
    मैन ऑफ द मैच सुयाश शर्मा
    Buy Ad Space

    बंगलुरु की टीम खिताब जीतने से एक कदम दूर है। वहीं, पंजाब की टीम के पास हार के बावजूद खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक मौका है।

    PBKS vs RCB: मोहाली के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के पहले क्वालीफायर-1 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। बंगलुरु की टीम 2016 के बाद पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची। पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने सिर्फ 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाई। इसके जवाब में बंगलुरु ने 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 106 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। बंगलुरु की ओर से साल्ट ने 27 गेंदों का सामना कर 4 चौका व 3 छक्का के सहारे नाबाद 56 रनों की पारी खेली। पंजाब के बल्लेबाज बंगलुरु के गेंदबाजों को झेल नही सके। टीम के लिए मार्क स्टोनीस ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा अजमातुल्ला व प्रभसिमरन ने 18-18 रनों का योगदान दिया। वहीं, सुयाश शर्मा ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सुयाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। हेजलवुड ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। यश दयाल को 2 विकेट मिला।

    पंजाब को मिलेगा एक और मौका 

    बंगलुरु की टीम खिताब जीतने से एक कदम दूर है। वहीं, पंजाब की टीम के पास हार के बावजूद खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक मौका है। क्योंकि ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण पंजाब को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। पंजाब का सामना क्वालिफायर-2 में रविवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। अगर पंजाब वो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना 3 जून को अहमदाबाद में आरसीबी से होगा। 

    चौथी बार फाइनल में बंगलुरु

    बंगलुरु ने इसके साथ ही आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का अपना नौ साल का सूखा समाप्त कर दिया है। आरसीबी आखिरी बार 2016 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी और तब से वह खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए संघर्ष कर रही थी। पिछले सीजन आरसीबी का सफर एलिमिनेटर में ही समाप्त हो गया था, लेकिन इस बार टीम के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। आरसीबी ने 2009, 2011, 2016 में भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 

    सॉल्ट का दमदार प्रदर्शन

    छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली का विकेट जल्द गंवा दिया था, जो 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सॉल्ट और मयंक यादव ने पारी आगे बढ़ाई और टीम को जीत के करीब लेकर गए। हालांकि, मुशीर खान ने मयंक को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मयंक 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। सॉल्ट टिके रहे और उन्होंने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। सॉल्ट यहीं ही नहीं रुके और टीम को जीत दिलाने तक क्रीज पर टिके रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने मुशीर खान की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। पाटीदार ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 15 रन बनाए। 

    पंजाब का निराशाजनक प्रदर्शन

    इससे पहले, पंजाब की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पंजाब ने इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंजाब की टीम इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई है। उसने दिल्ली के 2008 में बनाए इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस वक्त दिल्ली की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर सकी थी। यह आईपीएल प्लेऑफ का संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम टोटल भी है।

    Ipl 2025 Phil Salt Rcb vs Punjab Suyash Sharma
    Previous Articleमैट्रिक में डिस्ट्रिक टॉपर तहरीन फतिमा को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया
    Next Article झारखंड सीआईडी की बड़ी कामयाबी : तेलंगाना-मिजोरम में छापेमारी | 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Explore More

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 1, 20262 Mins Read

    क्रिकेट जगत में भूचाल: पाकिस्तान सरकार का फरमान—वर्ल्ड कप खेलेंगे, पर भारत से नहीं भिड़ेंगे

    January 5, 20262 Mins Read

    संघर्ष से सफलता तक: ‘द गोल मशीन’ अनुष्का का प्रेरणादायक सफर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.