Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»रांची: ब्राउन शुगर के बड़े जखीरे के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार | 4.50 लाख नकद बरामद
    Crime

    रांची: ब्राउन शुगर के बड़े जखीरे के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार | 4.50 लाख नकद बरामद

    News Box BharatBy News Box BharatMay 23, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    23.5.25: रांची पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के नूर नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर 22/23 मई की रात लगभग 3 बजे सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की। छापेमारी के दौरान एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया, जो आपस में प्रेम संबंध में हैं और लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल थे। पुलिस टीम ने नूर नगर के खेत मोहल्ला स्थित अहसन जुनैद के मकान में सेजल खान के कमरे पर छापा मारा। कमरे से बिहार के रोहतास निवासी सूरज कुमार को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा कमरे की तलाशी में बिछावन के नीचे से 4,50,000 नकद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की गई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह रकम नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई है। रांची के एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि नशा तस्करी पर लगाम कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिया है कि नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े किसी भी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए। छापामारी टीम में कोतवाली, सुखदेवनगर, डेलीमार्केट और हिंदपीढ़ी थाना के कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

    लंबे समय से चल रही थी तस्करी

    गिरफ्तार युवक सूरज कुमार (25) और युवती सेजल खान (22) ने पुलिस को बताया कि वे काफी समय से सासाराम (बिहार) से ब्राउन शुगर लाकर राँची में बेच रहे थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हैं और वे इस अवैध कारोबार को मिलकर चला रहे थे। पूछताछ में उन्होंने राँची में ब्राउन शुगर की आपूर्ति से जुड़े कई अहम जानकारियाँ भी साझा की हैं, जिन्हें पुलिस अब खंगाल रही है।

    Ranchi Police
    Previous ArticleBhool Chuk Maaf Movie Review: थिएटर की बजाय OTT पर होती तो शायद माफ होती भूल-चूक
    Next Article सीएए रांची फुटबॉल लीग : एजी झारखंड ने चैंपियन राजा स्पोर्ट्स बरियातू को रोका

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.