Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Entertainment»Bhool Chuk Maaf Movie Review: थिएटर की बजाय OTT पर होती तो शायद माफ होती भूल-चूक
    Entertainment

    Bhool Chuk Maaf Movie Review: थिएटर की बजाय OTT पर होती तो शायद माफ होती भूल-चूक

    News Box BharatBy News Box BharatMay 23, 2025Updated:May 23, 20253 Mins Read
    Bhool Chuk Maaf Movie Review
    Buy Ad Space

    रेटिंग: 1/5
    रिलीज: 23 मई 2025
    कलाकार: राजकुमार राव, वामिका गब्बी, सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुवीर यादव, इश्तियाक खान, विनीत कुमार, नलनीश नील
    लेखक-निर्देशक: करण शर्मा
    निर्माता: दिनेश विजन

    काशी, जहां हर सांस में महादेव बसते हैं, उसकी पवित्र गलियों को मुंबई के स्टूडियो सेट्स में ढूंढने की कोशिश है भूल चूक माफ। लेकिन ये कोशिश ऐसी है जैसे किसी ने गंगा में डुबकी लगाने की जगह बाल्टी में नहाने की ठान ली हो। फिल्म का प्रचार भले ही जोर-शोर से हुआ, लेकिन कहानी दो ब्राह्मण परिवारों की ऐसी अटपटी दुनिया रचती है, जहां पंडित जी छत पर लौंग तड़के वाली खीर पकाते हैं और उनका बेटा गाय को पूरनपोली खिलाने की बात करता है। बनारस का 40 साल का नायक, जो 25 का दिखने की कोशिश में है, रिश्वत देकर सरकारी नौकरी पा लेता है। काशी में रिश्वत का धंधा? निशाना तो साफ है, लेकिन निगाहें कहीं और भटक रही हैं।

    कहानी: टाइम लूप में फंसी बेसिर-पैर की दास्तान

    भूल चूक माफ की कहानी नेकेड और ग्राउंडहॉग डे से प्रेरित टाइम लूप कॉन्सेप्ट पर टिकी है। राजकुमार राव का किरदार अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले की तारीख में फंस जाता है, क्योंकि उसने शिवजी से नेक काम की मन्नत मांगी थी। कहानी का ये ट्विस्ट इंटरवल के पास आता है, लेकिन तब तक ट्रेलर वाली कहानी—एक लड़का-लड़की का भागना, पुलिस का थाने ले जाना, और दो महीने में सरकारी नौकरी का वादा—दर्शकों को बोर कर चुकी होती है। यूपी पुलिस और बेटियों के बाप को ऐसा भरोसा क्यों, ये फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य है।

    अभिनय: मजबूरी का नाम राजकुमार राव

    राजकुमार राव हर बार की तरह पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन 40 की उम्र में 25 का दिखना और बेतुके संवादों में ‘बकैती’ ठूंसना उन्हें भी नहीं बचा पाता। वामिका गब्बी का किरदार सशक्त होने की कोशिश करता है, लेकिन निर्देशक से ‘ट्यूनिंग’ न बनने की वजह से उनका एक भी ढंग का क्लोजअप नहीं दिखता। सीमा पाहवा अपने छोटे से रोल में चमकती हैं, लेकिन जाकिर हुसैन, रघुवीर यादव जैसे दिग्गजों को बेकार कर दिया गया। बाकी सहायक कलाकारों को भी कोई खास मौका नहीं मिलता, क्योंकि लेखक-निर्देशक करण शर्मा की स्क्रिप्ट ही कमजोर है।

    तकनीकी पक्ष: काशी ड्रोन से ही दिखी

    सिनेमेटोग्राफर सुदीप चटर्जी का नाम उम्मीद जगाता है, लेकिन उनकी काशी सिर्फ ड्रोन शॉट्स में सिमटकर रह गई। मुंबई में बनी नकली काशी कहानी की तरह ही खोखली लगती है। मनीष प्रधान का एडिटिंग हुनर फिल्म को दो घंटे में समेटने के लिए तारीफ पाता है, वरना ये और लंबी पीड़ा दे सकती थी। गाने (इरशाद कामिल और तनिष्क बागची) भूलने लायक हैं, और बैकग्राउंड म्यूजिक ही थोड़ा सुकून देता है।

    क्या ये फिल्म देखने लायक है?

    ल चूक माफ देश के उन करोड़ों युवाओं की कहानी हो सकती थी, जो सरकारी नौकरी के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन निर्देशक का विजन और कास्टिंग दोनों चूक गए। अमोल पालेकर जैसे किसी नए चेहरे की जरूरत थी, जो इस संघर्ष को जीवंत करता। फिल्म थिएटर में आपके ढाई-तीन हजार रुपये और दो घंटे बर्बाद करने की सजा है। OTT पर भी इसे टुकड़ों में ही देखा जा सकता है। अगर भूल से टिकट ले लिया, तो बस यही कहेंगे—भूल चूक माफ!

    Bhool Chuk Maaf Movie Review Movie Review Bhool Chuk Maaf Rajkummar Rao
    Previous Articleसीएए सुपर डिवीजन Football लीग में मेकॉन व नाइन बुलेट की बड़ी जीत
    Next Article रांची: ब्राउन शुगर के बड़े जखीरे के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार | 4.50 लाख नकद बरामद

    Explore More

    June 23, 20261 Min Read

    नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी

    June 23, 20261 Min Read

    कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर

    June 19, 20262 Mins Read

    Cocktail 2 Review: ग्लैमर और स्टार पावर के बावजूद फीकी पड़ी कहानी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.