Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»झारखंड में QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवा | नकली दवाइयों पर लगेगी लगाम
    Health

    झारखंड में QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवा | नकली दवाइयों पर लगेगी लगाम

    News Box BharatBy News Box BharatMay 21, 2025Updated:May 21, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान : नकली दवा बेचने वाली दुकानों का तुरंत रद्द होगा लाइसेंस। 300 जरूरी दवाओं पर QR कोड अनिवार्य, पेनकिलर से लेकर विटामिन्स तक होगी स्कैनिंग।

    रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त एक्शन की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को चाहे वह दवा माफिया हो या भ्रष्ट अधिकारी, बख्शा नहीं जाएगा।” सरकार ने 300 महत्वपूर्ण दवाओं पर QR कोड अनिवार्य कर दिया है। इनमें पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवाएं, शुगर-थायरॉयड की दवाएं, गर्भनिरोधक और विटामिन सप्लीमेंट्स शामिल हैं। यह कोड हर दवा के निर्माता, बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की जानकारी देगा। बिना QR कोड वाली दवाएं बाजार में नहीं बिक सकेंगी। साथ ही, अवैध दवा बेचने वाली दुकानों का लाइसेंस तुरंत रद्द होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि “सरकार की प्राथमिकता जनता का स्वास्थ्य है। इसके लिए कोई समझौता नहीं होगा।”

    नशे से बचाने के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध

    स्वास्थ्य मंत्री ने कोडीन और अल्कोहल युक्त कफ सिरप पर चिंता जताई, जो युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने इन्हें “दवा के बजाय जहर” बताते हुए कहा कि अब बिना डॉक्टर के पर्चे के इन सिरप को बेचना अपराध होगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    ड्रग इंस्पेक्टरों को कड़ा निर्देश

    डॉ. अंसारी ने चेतावनी दी कि “एक ही पद पर सालों से जमे अधिकारी व्यवस्था को खोखला कर रहे हैं।” ऐसे अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। साथ ही, ड्रग इंस्पेक्टरों को नकली दवाओं की जांच पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अत्याधुनिक लैब और खाद्य सुरक्षा अभियान

    जल्द ही दुमका, रांची, जमशेदपुर और पलामू में आधुनिक फूड एवं मेडिसिन टेस्टिंग लैब स्थापित होंगे। इससे दवाओं और खाद्य पदार्थों की शुद्धता की रिपोर्ट त्वरित मिल सकेगी। साथ ही, बड़े मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, मिलावट और एक्सपायरी डेट की नियमित जांच होगी। मिलावटखोरों पर छापेमारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Dr Irfan Anasari
    Previous Articleडोरंडा मनीटोला पत्थर रोड मारपीट मामले में 3 को जेल भेजा गया
    Next Article आदिवासी हित में बड़े फैसले : पर्यटन क्षेत्रों में होटल-दुकानों और ईचा डैम को दी हरी झंडी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.