Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»सीमा तनाव के बीच झारखंड के सभी डॉक्टर हुए अलर्ट : छुट्टियां रद्द | 24×7 ड्यूटी का आदेश
    Latest

    सीमा तनाव के बीच झारखंड के सभी डॉक्टर हुए अलर्ट : छुट्टियां रद्द | 24×7 ड्यूटी का आदेश

    News Box BharatBy News Box BharatMay 9, 2025Updated:May 9, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मंत्री का बड़ा ऐलान: मैं खुद बॉर्डर पर पहुंचकर करूंगा सेवा

    रांची। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर की परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को पूर्ण अलर्ट पर रखने का अहम फैसला लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल रद्द कर दी हैं। साथ ही, सेना कैंप और कैंटोनमेंट क्षेत्रों के निकट स्थित स्वास्थ्य केंद्रों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। डॉ. अंसारी ने जोर देकर कहा कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम है। उन्होंने कहा, “मैं सबसे पहले एक डॉक्टर हूं, फिर मंत्री। मेरी प्राथमिकता जनता की जिंदगी बचाना है। यदि हालात विषम हुए, तो मैं व्यक्तिगत रूप से सीमा पर जाकर सेवा दूंगा। यह मेरा पेशेवर दायित्व और नैतिक कर्तव्य है।”

    मुख्य निर्देश:

    • सभी सरकारी चिकित्सकों और सिविल सर्जनों को 24×7 अपने कार्यस्थल पर उपलब्ध रहना होगा।
    • राज्य में पहली बार निजी अस्पतालों को भी 24 घंटे सेवा प्रदान करने का आदेश दिया गया है, ताकि कहीं भी चिकित्सकीय सुविधा में कमी न हो।
    • सेना क्षेत्रों के आसपास के अस्पतालों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ, दवाएं, ऑक्सीजन और ऑर्थोपेडिक सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इनके लिए विशेष बजट भी आवंटित किया गया है।

    राष्ट्र के प्रति संकल्प:
    स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में झारखंड की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा, “हमारे डॉक्टर सीमा पर जाकर सेना का साथ देने को तैयार हैं। ‘हर जान बचाएंगे, हर हाल में सेवा देंगे’ — यही हमारा मंत्र है।” इस तैयारी के तहत, राज्य के सभी स्वास्थ्य इकाइयों को युद्धस्तर पर कार्य करने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। सरकार का दावा है कि चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।

    अस्पतालों पर होगी तीसरी आंख की नजर

    झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए अब सरकार ने सीसीटीवी कैमरे का सहारा लेने का मन बना लिया है। भविष्य में करीब 171 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,करीब 291 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 4300 से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (जो अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाता है ) में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। विभाग की ओर से राज्य के सभी छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव को मंत्रि परिषद की सहमति भी मिल चुकी है।

    Dr Irfan Anasari Medical
    Previous Articleरांची पुलिस का बड़ा अभियान: 2.34 करोड़ के अफीम डोडा सहित नशा माफिया का पर्दाफाश
    Next Article भारत के विरोध के बावजूद IMF ने पाकिस्तान को दिया 1 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज

    Explore More

    September 11, 20263 Mins Read

    हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.