

रांची। भारत व पाकिस्तान के युद्ध के बीच एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया है। हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के बारे में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने हवाई अड्डों पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें।ताकि सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।