Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»MGM अस्पताल हादसा : मृतकों को 5 लाख | घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा
    Latest

    MGM अस्पताल हादसा : मृतकों को 5 लाख | घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा

    News Box BharatBy News Box BharatMay 4, 2025Updated:May 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मौत के मलवे से निकले 3 शव

    रांची। जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में हुई दुर्घटना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देर रात घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिवारजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कि यह समय बयानबाजी का नहीं, बल्कि मानवीय सहयोग का है। डॉ. अंसारी ने घटना को “दिल दहला देने वाला” बताते हुए कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। अस्पताल की बिल्डिंग की हालत को देखते हुए सभी मरीजों को नए एमजीएम अस्पताल या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, नए अस्पताल में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टाटा कंपनी से समन्वय की बात कही। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

    राजनीति पर रोक, जांच को प्राथमिकता

    स्थानीय विधायकों की आलोचनाओं पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी कार्य करने का समय है, राजनीति का नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।” इस बीच, जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि मलवे में दबे तीन मरीजों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। घटना में दो अन्य घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

    48 घंटे में जांच रिपोर्ट

    हादसे की जांच के लिए एसडीओ की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें बिल्डिंग इंजीनियर और अस्पताल प्रबंधन शामिल हैं। इस टीम को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।

    घटना का संदर्भ

    शनिवार देर शाम एमजीएम अस्पताल के एक हिस्से की छत गिरने से यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर 15 लोग मौजूद थे, जिनमें से 12 को चिह्नित किया गया। तीन की मौत के अलावा दो घायलों को बचा लिया गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर मदद का आश्वासन दिया है।

    Dr Irfan Anasari Jamshedpur Mgm Hospital
    Previous Articleजमशेदपुर के MGM हॉस्पिटल के B ब्लॉक का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत | सीएम ने जताया शोक
    Next Article संविधान बचाओ : 6 मई को रांची में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली | आंबेडकर के विरासत की रक्षा का संकल्प

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.