Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बोकारो वन भूमि घोटाला : रांची के कई जगहों पर ED की दबिश
    Latest

    बोकारो वन भूमि घोटाला : रांची के कई जगहों पर ED की दबिश

    News Box BharatBy News Box BharatApril 22, 2025Updated:April 22, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। ईडी की टीम ने एक बार फिर रांची में दबिश डाली है। झारखंड की राजधानी रांची सहित बिहार के 16 ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है। कई बिल्डरों के घर व कार्यालय में छापेमारी की गई है। बोकारो लैंड स्कैम मामले को लेकर ईडी की टीम ने यह छापेमारी की है। रांची सहित मल्टीप्ल लोकेशंस पर ईडी की छापामारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार लालपुर के हरिओम टावर स्थित राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकाने में ईडी की छापेमारी चल रही है। बोकारो में वन भूमि का घोटाला का मामला सामने आने के बाद ईडी ने रांची व बोकारो में छापेमारी की है। ईडी के अधिकारी कागजात व अन्य चिजों को खंगाल रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। कई सरकारीकर्मी वन भूमि घोटाले के रडार पर हैं। बता दें कि राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से तीन डायरेक्टर जुड़े हैं, जिनमें पुनीत अग्रवाल, वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल शामिल हैं। ईडी की टीम रांची के हरिओम टावर पर छापेमारी कर रही है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर ईडी की दबिश है।कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। इन दोनों के राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 सितंबर 2023 को इनके ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी हो चुकी है। ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए है। ED की टीम हरिओम टावर के छठे तल्ले पर मौजूद राजवीर कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कागजातों को खंगालने में जुटी है।

    क्या है मामला

    बोकारो वन भूमि घोटाले का मामला वर्ष 2022 का है. कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने कई गड़बड़ियां कर एक कंपनी को वन विभाग की 74.38 एकड़ जमीन दे दी थी. यह धनबाद जिला प्रशासन के उस मामले से जुड़ा है, जिसमें साल 2013 में तेतुलिया मौजा के चास थाना के सर्वे प्लॉट नंबर- 426/450 की भूमि को जंगल साल (वन विभाग की भूमि) की जगह पुरानी परती के रूप में प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद जब महेंद्र कुमार मिश्र ने सीएनटी एक्ट की धारा-87 के तहत अपनी मात्र 10 डिसमिल जमीन के लिए बोकारो इस्पात परियोजना प्राधिकार भारत सरकार के खिलाफ वाद- 4330/2013 दायर किया, तो इसमें बोकारो जिला प्रशासन की इंट्री हुई. महेंद्र मिश्रा ने भले ही मामला दायर किया, लेकिन वर्ष 2014 के बाद उन्होंने खुद को किनारे कर लिया था. ये मामला बोकारो के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ वन भूमि का है. झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर मामले की जांच सीआईडी कर रही है. बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षी रुद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर धारा 406, 420, 467, 4680 471, 120बी/34 व 30(सी)/63 फॉरेस्ट एक्ट के तहत सेक्टर-12 थाना में 18 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

    खबर अपडेट की जाएगी…

    bokaro ED land scam
    Previous Articleनिशिकांत दुबे ने कहा : पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कानून की कोई पढ़ाई नहीं की थी
    Next Article ‘शरबत-जिहाद’ टिप्पणी : हाईकोर्ट की फटकार के बाद बाबा रामदेव रूह अफजा के खिलाफ वीडियो हटाने को सहमत हुए

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.