Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची में रामनवमी का जुलूस होगा सुरक्षित: प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर होंगे ये इंतजाम
    Latest

    रांची में रामनवमी का जुलूस होगा सुरक्षित: प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर होंगे ये इंतजाम

    News Box BharatBy News Box BharatApril 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रामनवमी जुलूस के प्रस्तावित मार्गों और प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। इनमें हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर (रातु रोड), विश्वनाथ शिव मंदिर (पिस्का मोड़), श्री महावीर मंदिर (पंड़रा), तपोवन मंदिर (निवारणपुर) आदि शामिल हैं।

    सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम

    उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन, मेडिकल टीमों की तैनाती, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रखने का आदेश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार के भ्रामक या उत्तेजनापूर्ण संदेशों को फैलने से रोका जा सके।

    सामूहिक सहयोग पर जोर

    भजन्त्री ने कहा कि रांची में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी पर्व और त्योहार सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों और जनता से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बलों और अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात करने का भी फैसला किया है, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर त्वरित नियंत्रण पाया जा सके। इस तैयारी के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे जुलूस के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के लिए सुरक्षित, सहज और आनंदमय बने।

    Dc Ranchi Manjunath Bhajantri Law and Order Ramnavmi
    Previous Articleआयुष्मान योजना घोटाला : ED ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीए ओमप्रकाश के आवास पर रेड मारी
    Next Article रांची में पहली बार होगा भारतीय वायुसेना का एयर शो

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.