Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बरियातू व चेशायर होम जमीन घोटाले में गिरफ्तार 7 आरोपियों की चल अचल-संपत्ति जब्त हो सकती है
    Latest

    बरियातू व चेशायर होम जमीन घोटाले में गिरफ्तार 7 आरोपियों की चल अचल-संपत्ति जब्त हो सकती है

    News Box BharatBy News Box BharatJune 4, 2023Updated:June 4, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    ईडी 14 जून से पहले चार्जशीट दायर करने की तैयारी में

    रांची। रांची के बरियातू में सेना के कब्जे वाली आैर चेशायर होम रोड में  जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते तक गिरफ्तार 7 आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त कर सकती है। बता दें कि बरियातू में सेना की 4.55 एकड़ आैर चेशायर होम रोड के 1 एकड़ जमीन गलत तरीके खरीद-फरोख्त कर लिया गया था। ईडी ने इस मामले में मनी लॉड्रिंग के तहत 13 अप्रैल 2023 को रांची के पूर्व उपायुक्त (आईएएस) छवि रंजन, बड़गाई अचंल के सीओ व जमीन दलालों के लगभग 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ही बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप आैर प्रदीप बागची के अलावा 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के यहां से जमीन के डीड व फर्जी कागजात के अलावा कई अहम चीज मिले थे। 4 मई को रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद 60 दिनों के अंदर चार्जशीट दायर करने है। ईडी अब 14 जून से पहले सातों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी में लग गई है।

    इनकी संपत्ति जब्त हो सकती है

    बड़गाई अंचल के राजस्व उप-निरीक्षक भानू प्रताप, बड़गाई के मो सद्दाम हुसैन, हिल व्यू रोड बरियातू के तल्हा खान, बरियातू मिल्लत कॉलोनी के अफसर अली व फयाज खान, वर्धमान के प्रदीप बागची आैर डोरंडा मणिटोला के इम्तियाज अहमद की संपत्ति जब्त हो सकती है।

    Previous Articleएर्दोगन ने जीत के बाद तुर्की के राष्ट्रपित पद की शपथ ली
    Next Article झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के गृह क्षेत्र में कौड़ियों के भाव बिकता है काजू

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.