Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई ईद की नमाज | नफरत फैलाने वालों के मंसूबों को हमें मोहब्बत से नाकाम करना होगा
    Latest

    रांची के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई ईद की नमाज | नफरत फैलाने वालों के मंसूबों को हमें मोहब्बत से नाकाम करना होगा

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 31, 2025Updated:March 31, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रमजान के बाद सोमवार को देशभर में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया। झारखंड की राजधानी रांची में भी इसकी रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए कपड़ों में सजे-धजे अपने घरों के नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा करने पहुंचे। नमाजियों की सुविधा के लिए अलग-अलग इबादतगाहों में प्रार्थना का समय भिन्न-भिन्न निर्धारित किया गया था। हरमू ईदगाह में नमाज के बाद मौलाना असगर मिस्बाही ने अपने संदेश में कहा कि “ईद और इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देते हैं। यह धर्म इंसानों के बीच प्रेम और भाईचारे की सीख देता है। हिंदुस्तान की खूबसूरती यही है कि यहां तमाम मजहबों के लोग प्यार से रहते हैं और हर किसी को अपने धर्म का पालन करने की आजादी है। कुछ ताकतें इस सद्भाव को तोड़ना चाहती हैं, ऐसे में देश की एकता की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “नफरत फैलाने वालों के मंसूबों को हमें मोहब्बत से नाकाम करना होगा। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, बाकी सियासतदानों पर छोड़ दें। मेरा पैगाम-ए-मोहब्बत हर दिल तक पहुंचे।”

    वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग

    इस दौरान मौलाना मिस्बाही ने केंद्र सरकार से वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग भी रखी। कुछ नमाजियों ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए इस मुद्दे पर बैनर भी लहराए, जिनपर “ईद की सौगात के तौर पर विधेयक वापस लो” की अपील लिखी थी। उन्होंने कहा कि यह कदम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता के लिए चिंताजनक है और सरकार को इसे पुनर्विचार करना चाहिए। ईद के मौके पर शहर में उल्लास का माहौल था। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कई लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए दूसरे राज्यों से रांची पहुंचे थे। घरों में सेवइयां, खट्टा-मीठा चाट, दही-बड़ा और बिरयानी, पुलाव जैसे पारंपरिक पकवानों की खुशबू महक रही थी।

    eid Eid 2025 eid mubarak
    Previous Articleरांची में दिखा चांद | सोमवार को ईद
    Next Article वित्तीय वर्ष 2024-25 : रांची नगर निगम झारखंड राज्य की सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रह करने वाली नगर पालिका

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.