Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»झारखंड के जेल में बंद तीन बड़े गिरोह देते हैं घटना को अंजाम : डीजीपी अनुराग गुप्ता
    Crime

    झारखंड के जेल में बंद तीन बड़े गिरोह देते हैं घटना को अंजाम : डीजीपी अनुराग गुप्ता

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 11, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था के बीच डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य में जो भी बड़ी घटना होती है, वह जेल में बंद अमन साहू, अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी गिरोह के द्वारा कराई जाती है। इसके लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप से धमकी दी जाती है और उसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। यह बातें डीजीपी ने विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कही। डीजीपी ने कहा कि जेल से संचालित होने वाली घटना को रोकथाम के लिए गठित एटीएस को भारतीय दंड संहिता की धारा 111 के तहत ऐसे संगठित गिरोह पर कार्रवाई करने का अधिकार है। इसी के तहत रविवार को अमन साहू गिरोह के 30 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और जेलों में छापेमारी की जा रही है। सिमडेगा के बाद सोमवार को हजारीबाग जेल में छापेमारी की गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि मुझे उम्मीद है जल्द ही अपराधियों को पकड़ने में हम सफल होंगे और पूरे मामले का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि जेल में चल रही आपराधिक गतिविधि की रोकथाम के लिए कई कैदियों को एक जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा उम्मीद है कि जेल में होने वाली आपराधिक गतिविधि पर रोकथाम करने में हम सफल होंगे।

    सीपी सिंह ने कहा-डीजीपी बेशर्म है

    झारखंड विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के तहत भाजपा विधायक सीपी सिंह ने विधि व्यवस्था का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि किसी व्यक्ति का जीना दुभर हो गया है, सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही। यहां का डीजीपी इतना बेशर्म है कि कहता है कि जो भी घटनाएं हो रही है उसकी प्लानिंग जेल से हो रही है। क्या जेल झारखंड से बाहर है? अगर प्लानिंग जेल से हो रही है तो फिर उद्भेदन क्यों नहीं किया जा रहा। रिमांड पर लेकर पूछताछ करनी चाहिए। किसी का जीवन सुरक्षित नहीं, चाहे विधायक हों, मंत्री हो या फिर जनता। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

    अचानक पहुंचे एसपी ऑफिस

    डीजीपी अनुराग गुप्ता अचानक वे रांची के एसपी ऑफिस में पहुंच गए और समीक्षा बैठक की। उन्होंने जमीन के मामले में एनआईसी के जरिए पिछले दिनों हुई गड़बड़ी के अलावा संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि हाल के दिनों में रांची में हुई अपराधिक घटनाओं के मामले में रांची पुलिस सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने रांची के एसएसपी और थानेदारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लैंड रिकॉर्ड में हेरफेर कर गरीबों की जमीन हड़पने से जुड़े मामले में भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एटीएस, सीआईडी, जेल आईजी, स्पेशल ब्रांच सहित रांची जिले के पुलिस अधिकारी और पदाधिकारी शामिल थे।

    अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

    डीजीपी ने संगठित अपराधिक गिरोह के खिलाफ एटीएस को टास्क दिया है। इन अपराधिक गिरोहों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जेल आईजी को भी कई निर्देश दिए है ताकि जेल के अंदर से गैंगस्टर अपराध की गतिविधियों को अंजाम न दे पाएं। वहीं, इसके साथ ही जमीन से जुड़े मामले में हो रही गड़बड़ी और उनसे होनेवाले अपराध को लेकर भी डीजीपी ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एनआईसी के डेटा में गड़बड़ी कर कई जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर की गई है, इसको लेकर भी कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए हैं।

    crime news Ips Anurag Gupta Jharkhand Dgp
    Previous Articleकांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया ओडिसी क्लासिकल डांस
    Next Article रांची के तत्कालीन डीसी रहे छवि रंजन की तबीयत अचानक बिगड़ी

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.