Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मौलाना आजाद कॉलेज शासी निकाय गठन की जांच के लिए बनी छह सदस्यीय कमेटी
    Latest

    मौलाना आजाद कॉलेज शासी निकाय गठन की जांच के लिए बनी छह सदस्यीय कमेटी

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 16, 2025Updated:February 16, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – 2 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपे

    – बैठक में अध्यक्ष मोख्तार नहीं पहुंचे

    रांची। अंजुमन इस्लामिया, रांची के पदाधिकारियों और कार्यकारणी समिति की बैठक हुई। मेन रोड अंजुमन कार्यालय में हुई इस बैठक में अध्यक्ष हाजी मोख्तार के नहीं पहुंचे। उनकी जगह पर उपाध्यक्ष मो नौशाद ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रांची विश्वविद्यालय की ओर से मौलाना आजाद कॉलेज की शासी निकाय गठन की जांच करने के आदेश पर चर्चा की गई। इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। गठित टीम में अंजुमन के महासचिव डॉ तारीक हुसैन, सदस्य शाहीद अख्तर टुपलू, अयूब राजा खान, नूर आलम, मो नकीब और कॉलेज के संयोजक शाहीन अहमद को शामिल किया गया है। गठित कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट अंजुमन इस्लामिया को सौंपे। इसी आधार पर अंजुमन इस्लामिया जांच रिपोर्ट रांची यूनिवर्सिटी को सौंपेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया। बैठक में महासचिव डॉ तारीक हुसैन, शाहीद अख्तर, अयूब राजा खान, मो लतीफ, नूर आलम, साजिद उमर, शाहजाद बब्लू, मो वसीम, मो नकीब, मो नजीब, नदीम अख्तर, शाहीन अहमद, मो जावेद समेत अन्य शामिल थे।

    नियम विरूद्ध हुआ था शासी निकाय का गठन

    बैठक में सदस्यों को बताया कि मौलाना आजाद कॉलेज के संचालन के लिए बना बॉयलाज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासी निकाय के गठन से पहले हायर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी का गठन करना है। इस सोसाइटी में अंजुमन के सभी सदस्य व पदाधिकारी के सीधे सदस्य होंगे। मगर मौजूदा शासी निकाय के अध्यक्ष ने नियम विरूद्ध शासी निकाय का गठन किया था।

    रातू रोड कब्रिस्तान में बनेगा बुलंद दरवाजा

    अंजुमन की बैठक में रातू रोड कब्रिस्तान में बुलंद दरवाजा बनाने पर सहमति दी गई है। कब्रिस्तान के संयोजक मो. वसीम ने बताया कि बुलंद दरवाजा का काम इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। स्थल चयन को लेकर मंगलवार को कब्रिस्तान परिसर में एक मीटिंग रखी गई है। उस मीटिंग के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जामा मस्जिद के संयोजक नूर आलम के प्रस्ताव पर मस्जिद के समीप दुकान निर्माण करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में कर्मियों के वेतन बढ़ोत्तरी पर सहमति दी गई है।

    Maulana Azad College Ranchi
    Previous Articleझारखंड के पहले कमर्शियल कोयला खदान से उत्पादन शुरू
    Next Article IPL 2025 : शेड्यूल का हुआ ऐलान | जानिए तारीख | स्थान और मैच का समय

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.