Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ओडिशा रेल दुर्घटना: हादसा विचलित करने वाला, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: नरेंद मोदी
    News

    ओडिशा रेल दुर्घटना: हादसा विचलित करने वाला, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: नरेंद मोदी

    News Box BharatBy News Box BharatJune 3, 2023Updated:June 3, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    मोदी ने मोबाईल से स्वस्थ्य मंत्री व कैबिनेट सेक्रेटरी से बातकर घायलों को मदद व ईलाज का निर्देश दिया

    रांची। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार रात हुई ट्रिपल ट्रेन हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो गई है और 900 से ज्यादा लोग  घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वे 4 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद वे सीधे घटना वाली जगह बालासोर गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी को हादसे की पूरी जानकारी दी। वहां के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कई जानकारी दिए। मोदी ने मोबाईल से स्वस्थ्य मंत्री व कैबिनेट सेक्रेटरी से बातकर घायलों को मदद व ईलाज का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी साथ थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मिले। घायलों से मिलकर नरेंद्र मोदी भावूक हो गए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की ईलाज में कोताही नहीं बरती जाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर में कहा कि कुछ लोग, जिन्होंने अपनों को गंवाया है, जिन्होंने अपना जीवन खो दिया है, यह विचलित करनी वाली घटना है। जिन्हें चोट पहुंची है, उनकी मदद के सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यह घटना बहुत की गंभीर है। हर स्तर की जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ओडिशा प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास जो भी संसाधन मौजूद थे, उसी में उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लोगों ने इस संकट के घड़ी में ब्लड डोनेशन, रेक्यू ऑपरेशन में मदद की। खासतौर से युवाओं ने रातभर मदद की। यहां के नागरिकों की मदद के कारण ऑपरेशन को तेजी से पूरा किया जा सका। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द ट्रैक रीस्टोर हो सकें, इसके लिए काम तेजी से हो रहा है। मैं घटना वाले जगह गया और अस्पताल में घायलों से बात की। मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं। परमात्मा हमें शक्ति दे, हम घटनाओं से सीखेंगे और व्यवस्थाओं को ठीक करेंगे।

    दिन में की समीक्षा बैठक

    दिन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन हादसे की समीक्षा बैठक की थी। हादसे का पावर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन देखा। मोदी को दिखाया गया की कैसै यह ट्रेन का हादसा हुआ। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। तेज गर्मी के कारण राहत बचाव के काम में परेशानी हो रही है। 40 डिग्री पारा चढ़ा हुआ है। शव के पास जाकर परिजन अपनों की  तलाश कर रहे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

    ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए

    ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई थी। इस हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो गई है। मौतों को यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, सुपरफास्ट ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस तमिलनाडु के चेन्नई से पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन की ओर जा रही थी। यह हादसा शाम को करीब 7.20 बजे बाहानगा बाजार स्टेशन पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। फिलहाल अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इधर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ओडिशा सरकार मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर जनरेटर और रोशनी के साथ पहुंच गई थी। एनडीआरएफ की कई टीमें लगी हुई हैं। 200 से ज्यादा एंबुलेंस को लगाया गया है।

    Previous ArticleHEC कर्मी रंजीत की गोली मारकर हत्या
    Next Article बिजली बिल ब्याज माफी योजना: 31 दिसंबर 2022 तक के बिल में ब्याज माफी का लाभ मिलेगा

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.