Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»महाकुंभ में भगदड़ पर राहुल गांधी का बयान- इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन व बदइंतजामी जिम्मेदार
    Latest

    महाकुंभ में भगदड़ पर राहुल गांधी का बयान- इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन व बदइंतजामी जिम्मेदार

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 29, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस दुखद घटना में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया। राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल गांधी ने इस दुखद घटना के लिए प्रशासन की कुप्रबंधन और बदइंतजामी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था कि प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जरूरतों की बजाय VIP मूवमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया, जिसकी वजह से इस तरह की भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन में प्रशासन को आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए था।

    VIP कल्चर पर लगाम लगाई जाए

    राहुल गांधी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन अभी भी जारी है और कई महास्नान बाकी हैं। सरकार को जल्द ही व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि VIP कल्चर पर लगाम लगाई जाए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम करना चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि ये समय है जब सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए ताकि वे इस कठिन समय में कुछ सहारा पा सकें और उनका दुख कम हो सके।

    Maha Kumbh Mp Rahul Gandhi Paryagraj
    Previous Articleबड़ा हादसा : महाकुंभ में संगम घाट पर मची भगदड़ | कई लोगों की मौत
    Next Article झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.