Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हेमंत कैबिनेट : 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर | राज्यकर्मियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता
    Latest

    हेमंत कैबिनेट : 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर | राज्यकर्मियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 24, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में राज्य सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की गई। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा। महंगाई भत्ते की दरों का लाभ राज्य सरकार के पेंशनधारी और उनके आश्रितों को भी मिलेगा। बढ़ोतरी के बाद अब राज्यकर्मियों को 53% महंगाई भत्ता मिलेगा।

    इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

    • राज्य सरकार के कर्मियों को दिनांक 01 जनवरी 2016 से प्रभावी पुनरीक्षित सातवें केंद्रीय वेतनमान में दिनांक 01 जुलाई 2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में वृद्धि की स्वीकृति दी गई। दिनांक 01 जुलाई 2024 के प्रभाव से वेतन का 53% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया।
    • दिनांक 01 जनवरी 2016 से पुनरीक्षित/प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन/पारिवारिक पेंशनभोगियों को 01 जुलाई 2024 के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में वृद्धि की स्वीकृति दी गई। दिनांक 01 जुलाई 2024 के प्रभाव से मूल पेंशन का 53% महंगाई राहत स्वीकृत की गई है।
    • भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का झारखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।
    • भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के कल्याण पर प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।
    • षष्ठम झारखंड विधानसभा के प्रथम सत्र में राज्यपाल द्वारा दिए गए अभिभाषण पर मंत्रिपरिषद की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
    • प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के मल्टी डिस्पिलनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यानी मेरु के अंतर्गत स्वीकृत योजना के तहत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग हेतु 99 करोड़, 56 लाख, 10 हजार, 604 रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
    • हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में वादी डॉ. तुलसी महतो, तत्कालीन प्राध्यापक, एफएमटी विभाग, रिम्स, रांची सम्प्रति सेवानिवृत को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
    • हाईकोर्ट द्वारा दिनांक- 29 नवंबर 2024 को पारित आदेश के आलोक में वादीगणों / वर्ष 2017 में नियुक्त/कार्यरत सहायक खनन पदाधिकारियों को देय तिथि से सेवा संपुष्टि और वेतनवृद्धि अनुमान्य किए जाने हेतु एकबारीय व्यवस्था के तहत सेवा नियमावली में विभागीय परीक्षा में उत्तीर्णता के आवश्यक शर्त/अर्हता में छूट प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
    • षष्ठम झारखंड विधानसभा का प्रथम सत्र दिनांक 09.12.2024 से 12.12.2024 तक के सत्रावसान हेतु मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।
    • वित्तीय वर्ष-2023-24 के लिए भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का वित्त तथा विनियोग लेखा से संबंधित लेखा परीक्षा प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।
      Cm Jharkhand Hemant Soren Hemant Cabinet
      Previous Articleबड़ी खबर : रघुवर दास का राज्यपाल पद से इस्तीफा
      Next Article सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूर अपने घर पहुंचे

      Explore More

      March 10, 20264 Mins Read

      असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

      March 10, 20262 Mins Read

      LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

      February 26, 20262 Mins Read

      हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

      Sponsored

      Fire-boltt Dhoni
      Latest Hindi News
      • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
      • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
      • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
      • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
      • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
      • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
      • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
      • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
      • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
      • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Privacy & Policy
      • Terms & Conditions
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.