Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»28 नवंबर हेमंत दुबारा : सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में 25 हजार से ज्यादा भीड़ आने उम्मीद
    Latest

    28 नवंबर हेमंत दुबारा : सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में 25 हजार से ज्यादा भीड़ आने उम्मीद

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 26, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। 28 नवंबर 2024 यानी गुरुवार को हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है कि रांची पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से 25000 से ज्यादा लोग रांची पहुंचेंगे।

    मंच में 50-60 लोग बैठेंगे

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ा सा मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 50- 60 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। मंच को बेहद मजबूत बनाया जा रहा है। मैदान में पांच लेयर मे रखा गया है, जिसमें बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच के सामने की जगह को पूरी तरह से खुला रखा जा रहा है ताकि जिन्हें बैठने की जगह न मिले वे सामने से खड़ा होकर शपथ ग्रहण देख सके।

    हर जगह सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद

    रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त रहेगी। शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी गेस्ट आने वाले हैं। कुछ गेस्ट 27 नवंबर को ही रांची पहुंच जाएंगे, ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और रांची के सभी सर्किट हाउस तक सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआईपी अतिथियों के लिए स्कॉट वाहन तैयार हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के जिम्मे होगी। रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए 4 हजार से ज्यादा जवानों को तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जाएगी।

    hemant soren
    Previous Articleहेमंत दुबारा : 28 नवंबर को सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान की तैयारियों का जायजा लिया गया
    Next Article ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हेमंत सोरेन | शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.