Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ED ने दो बांग्लादेशी सहित 4 को बंगाल से पकड़ा ! अब इन चारों से रांची में होगी पूछताछ
    Crime

    ED ने दो बांग्लादेशी सहित 4 को बंगाल से पकड़ा ! अब इन चारों से रांची में होगी पूछताछ

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 13, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat

    पाकुड़ के अल्ताफ शेख के आवास में भी छापेमारी की गई थी

    रांची. ED रांची की टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में दो बांग्लादेशी नागरिकों रोनी मंडल और समीर चौधरी और दो भारतीय नागरिकों पिंटू हलदर और पिंकी बसु मुखर्जी को गिरफ्तार किया है. घुसपैठ और मानव तस्करी के आरोप में इन सभी को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है. ईडी इन सभी को रांची लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड ले ली है. अब ed इन चारों से रांची में पूछताछ करेगी. Ed के अधिकारी रांची के लिए रवाना हो गए हैं. ईडी ने ये गिरफ्तारियां एक दिन पहले झारखंड और पश्चिम बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 17 जगहों पर छापेमारी के बाद की हैं. ईडी ने आईपीसी 1860, पासपोर्ट अधिनियम 1967 और विदेशी अधिनियम 1946 की कई धाराओं के तहत झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.

    देह व्यापार और पैसे के लेनदेन के सबूत मिले

    एफआईआर के अनुसार कुछ बांग्लादेशी लड़कियां भारत में अवैध और अनैतिक गतिविधियां करने के लिए कुछ निजी एजेंटों के साथ मिलकर अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर आई हैं. ईडी की अब तक की जांच से पता चला है कि एक सिंडिकेट पश्चिम बंगाल और झारखंड में बड़े पैमाने पर काम करता है. इस दौरान मोबाइल फोन की जब्ती भी हुई है, जिसमें कई आपत्तिजनक चैट मिली है. इसमें देह व्यापार और पैसे के लेनदेन के सबूत मिले हैं.

    छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले

    छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनमें सिंडिकेट द्वारा चलाए जा रहे देह व्यापार रैकेट के बदले में पैसे का लेनदेन और इससे जुड़ी लिस्ट शामिल है. छापेमारी के दौरान नकली आधार, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए खाली प्रोफार्मा सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं.

    4 जून 2024 को केस दर्ज किया गया था

    बता दे की रांची के बरियातू थाने में 4 जून 2024 को जालसाजी व विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिक के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया गया था. पूरा मामला फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारत की सीमा में दाखिल होने से संबंधित था. तब बरियातू थाने की पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के बली रिजॉर्ट से गिरफ्तार बांग्लादेशी लड़कियों को आरोपित बनाया था. Ed ने इसी केस में मंगलवार को रांची के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके अलावे पाकुड़ के अल्ताफ शेख के आवास में भी छापेमारी की थी.

    bangladesh ED
    Previous Articleपहले चरण का चुनाव संपन्न : देखें 43 विधानसभा क्षेत्रों का वोटिंग प्रतिशत
    Next Article संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के लिए झारखंड की टीम घोषित ! रांची के 7 खिलाड़ी शामिल

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.