Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»रांची के जीडी गोयनका स्कूल से 1 करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपए कैश बरामद | चुनाव को प्रभावित करने के लिए था पैसा
    Crime

    रांची के जीडी गोयनका स्कूल से 1 करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपए कैश बरामद | चुनाव को प्रभावित करने के लिए था पैसा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 30, 2024Updated:October 31, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। जी डी गोयनका स्कूल से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। रांची पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए यह रकम बरामद की गई। बरामद पैसे झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए रखा गया था। रांची पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराए जाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान रांची के एसएसपी को यह सूचना मिली कि नामकुम थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल परिसर में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदान में धन-बल का प्रयोग करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में नकद पैसे छुपा कर रखे गए हैं, जो आदर्श अंचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। सूचना के आधार पर सत्यापन की कार्रवाई करने के बाद रांची के रूरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेटवर्क में एक टीम का गठन कर स्कूल में छापेमारी की गई। जिस दौरान स्कूल में छापेमारी की गई उस दौरान स्कूल के अध्यक्ष मदन सिंह भी उपस्थित रहे। मामले को लेकर रांची के नामकुम थाना में कांड संख्या 419/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की सुबह पांच बजे ही स्कूल की घेराबंदी कर कमरों की तलाशी शुरू की. 20 से 25 कमरों की तलाशी के बाद स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित वाइस प्रिंसिपल के कार्यालय से पैसे बरामद किए गए। इस छापेमारी को लेकर रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्कलू से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं। ये पैसे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे। इस मामले में स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है।

    स्कूल कैंपस से 3 से 4 बोतल अवैध शराब भी बरामद किया गया

    बुधवार के सुबह 5 बजे के करीब 10 से 12 वाहनों में सवार होकर कई पुलिस अधिकारियों सहित 100 की संख्या में जवान स्कूल पहुंचे। दीपावली को लेकर स्कूल बुधवार को बंद था, ऐसे में अंदर जो सफाईकर्मी थे उनसे गेट खुलवाया गया। 2 घंटे तक पुलिस की टीम ग्राउंड फ्लोर से लेकर सेकंड फ्लोर तक के कमरों को खंगालती रही लेकिन कोई सफलता हाथ ना लगी। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल के कमरे में ताला बंद देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद स्कूल के मालिक को मौके पर बुलाया गया और वाइस प्रिंसिपल के कमरे को खुलवाया गया। पुलिस के द्वारा जब कमरे की तलाशी ली गई तो एक अटैची में रखे एक करोड़ 40 लाख 99 हजार रुपये बरामद किए गए। स्कूल कैंपस से 3 से 4 बोतल अवैध शराब भी बरामद किया गया।

    crime Gd Goenka School Jharkhand election 2024 Ranchi Police
    Previous Articleअंतर जिला फुटबॉल : CAA रांची सेमीफाइनल में | फाइनल के लिए रामगढ़ से होगा मुकाबला
    Next Article बोकारो में पटाखों की दुकान में लगी आग | कई दुकानें जलकर खास

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.