Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»कल सीएम हेमंत सोरेन अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे | रांची में अब गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए बड़े शहर नहीं जाने पड़ेंगे
    Health

    कल सीएम हेमंत सोरेन अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे | रांची में अब गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए बड़े शहर नहीं जाने पड़ेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 6, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    हृदय, कैंसर, दयालु मातृ स्वास्थ्य व विशेष बाल चिकित्सा की व्यवस्था होगी

    रांची। अब झारखंड के मरीजों को गंभीर बिमारियों के इलाज के लिए देश के दूसरे शहरों के बड़े अस्पतालों का चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। ऐसा हो सकेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में झारखंड सरकार के नेक प्रयास और अपोलो हॉस्पिटल्स इन्टरप्राइजेज के बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करानें की प्रतिबद्धता से। अब वो दिन दूर नहीं जब रांची में ही वो हर इलाज संभव होगा जिसके लिए झारखंड के लोगों को नई दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों की ओर रूख करना पड़ता है। दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के व्यक्तिगत और राज्य सरकार के नेक प्रयास से यह संभव होने जा रहा है। सोमवार यानी 7 अक्टुबर 2024 को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास सूबे के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा। 310 बेड के इस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसिद्ध हृदय देखभाल, अत्याधुनिक कैंसर उपचार, दयालु मातृ स्वास्थ्य, विशेष बाल चिकित्सा की व्यवस्था होगी। यह अस्पताल आपके जीवन के हर चरण पर आपके साथ रहेगा।

    50 से ज्यादा नैदानिक विशिष्टताएं उपलब्ध होगी

    यहां हृदय विज्ञान सहित 50 से ज्यादा नैदानिक विशिष्टताएं उपलब्ध होगी। गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आंकोलॉजी, आपातकालीन और आघात से बचाव के लिए हमेशा विशेषज्ञ और उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इस अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सिटी स्कैन, पीएफटी इत्यादि जो उन्नत देखभाल के लिए जरुरी होता है वो सबकुछ रहेगा।

    2.75 एकड़ जमीन पर ये अस्पताल बनेगा

    अस्पताल निर्माण के लिए रांची नगर निगम ने रांची स्मार्ट सिटी से जमीन लेकर अपोलो प्रबंधन को निःशुल्क उपलब्ध कराया है। स्मार्ट सिटी में 2.75 एकड़ जमीन पर ये अस्पताल जल्द आकार लेगा और झारखंड के मरीजों को अपने ही शहर में इलाज उपलब्ध कराएगा। गौरतलब है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक नवाचारों और गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा के लिए अपोलो विश्व प्रसिद्ध अस्पतालों की सूची में अपोलो अग्रणी पंक्ति में खड़ा है।

    ये रहेंगे शामिल

    कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायक, अधिकारियों, पदाधिकारी के साथ-साथ अपोलो प्रबंधन की ओर से अपोलो अस्पताल इंटरप्राइज की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीता रेडी और उनकी टीम मौजूद रहेगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉक्टर प्रीता रेडी विशेष विमान से कल रांची पहुंचेंगी।

    अस्पताल की खास बातें

    • इस अस्पताल का निर्माण रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पौनें तीन एकड़ जमीन पर होगा।
    • रांची नगर निगम की ओर से इस जमीन को निःशुल्क अपोलो प्रबंधन को उपलब्ध कराया गया है।
    • यह अस्पताल 310 बेड का होगा।
    • यहां हमेशा अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर और न केवल प्रौद्योगिकी के साथ बल्कि जीवन रक्षक हस्तक्षेपों तथा अभूतपूर्व प्रक्रियाओं के वादे के साथ सुसज्जित आईसीयू तैयार रहेगा।
    • इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालिन सेवा उपलब्ध रहेगी।
    • इस अस्पताल के माध्यम से झारखंड के सभी मरीजों को विश्वस्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराया जाएगा।
    • गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए झारखंड के लोगों को दूसरे शहरों में नहीं भटकना होगा।
    • रांची व आसपास की 22 लाख जनसंख्या के अनुपात में मरीजों की संख्या के लिहाज से आधारभूत संरचना उपलब्ध रहेगा।

    Apollo Multi Specialty Hospital Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Article‌Bjp पर सीएम ने जोरदार हमला किया : हेमंत सोरेन ने कहा-ठगबाज भाजपा मुगालते में न रहे | झूठी भाजपा का झूठा आश्वासन झारखंड में नहीं चलेगा‌
    Next Article बड़ी खबर : लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव | तेजस्वी | तेज प्रताप को जमानत

    Explore More

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 21, 20263 Mins Read

    सरहुल पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा, बोले—प्रकृति है तो जीवन है

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.