

वीडियो देखने के लिए यूट्यूब में newsboxbharat को सबस्क्राइब करें
रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी का राजनीति स्टाइल ही बिंदास है। बेबाक अपनी बातों को रखने वाले इरफान अंसारी बीजेपी पर लगातार हमलवार रहते हैं। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को दूर करने में लगे रहते हैं। उनके दुख-दर्द में वे हमेशा साथ खड़े रहते हैं। साथ ही झारखंड की जनता के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए रात-दिन काम करते रहते हैं। आज मंत्री इरफान अंसारी अपने विधानसभा क्षेत्र में थे। वे जामताड़ा के आदिवासी टोला धर्मपूर में लोगों की दुख दर्द बांटने गए थे। मंत्री इरफान अंसारी ने अपने X अकाउंट पर मोदी जी की उज्जवला योजना की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने लिखा… आज बांग्लादेशी की तलाश में एक आदिवासी के घर पहुंचा, जहां बांग्लादेशी तो नहीं मिला, लेकिन मोदी जी की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला गैस चूल्हा जरूर दिखाई दिया। चूल्हे पर नज़र पड़ी तो सोचा, आदिवासी अब गैस पर खाना बना रहे होंगे, लेकिन पास जाकर देखा तो हकीकत कुछ और थी—वह तो लकड़ी जलाकर भोजन पका रहे थे। मोदी जी का विकास ऐसा ही है—कागज़ पर योजनाएं तो हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है। मोदी जी, आप ऐसे ही विकास करते रहिए, हमलोग तो देखने के लिए हैं ही।