Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दें: राज्यपाल
    News

    महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दें: राज्यपाल

    News Box BharatBy News Box BharatMay 30, 2023Updated:June 2, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रामगढ़ जिले के भ्रमण के क्रम में चितरपुर प्रखंड अंतर्गत भुचुंगडीह पंचायत जाकर वहाँ के ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन, भुचुंगडीह में संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों से वहाँ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने महिलाओं का सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु सराहना करते हुए कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर हो तो वे न केवल अपने बच्चों की शिक्षा, बल्कि अपने पूरे परिवार का अच्छा भविष्य सुनिश्चित कर सकती हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। वैसे लाभुकों जिन्हें किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें लाभ दिलाने का निर्देश जिला प्रशासन, रामगढ़ को दिया। राजपाल को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह से जुड़ने के उपरांत उन्हें हुए लाभ के संदर्भ में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि वैसी महिलाएं जिन्होंने सरकार की योजनाओं से लाभ लिया है, उनसे उपस्थित अन्य महिलाएं भी प्रेरणा लें व जागरूक हों, साथ ही अपने क्षेत्र के और लोगों को भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित अवगत कराकर लाभान्वित कराने की दिशा में पहल करें। कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत मंगोती देवी, फूलो झानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत सविता देवी को ₹10000 का चेक, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत महिमा कुमारी को स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धनेश्वरी देवी, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तरन्नुम आरा (मनरेगा के तहत ₹179000) स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

    Previous Articleउत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा: 11986 उपलब्ध सीट के लिए 37309 स्टूडेंट्स शामिल हुए
    Next Article आईपीएल रोमांच के बाद अब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच असली क्रिकेट का ‘टेस्ट’

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.