Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के समीप बसे ग्रामीणों को पुनर्वास के लिए 2 हेक्टेयर रैयती जमीन व 15 लाख नगद राशि का विकल्प उपलब्ध कराया गया
    Latest

    अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के समीप बसे ग्रामीणों को पुनर्वास के लिए 2 हेक्टेयर रैयती जमीन व 15 लाख नगद राशि का विकल्प उपलब्ध कराया गया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड सरकार की अनोखी पहल

    रांची। घने जंगल के बीच एवं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के समीप बसे कुजरूम, लाटू एवं जयगीर के ग्रामीणों को पुनर्वास के लिए झारखंड सरकार उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु निरंतर पहल कर रही है। इसी क्रम में मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डा में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुजरूम के ग्रामीणों को रैयती भूमि का हक प्रमाण पत्र तथा 15 लाख राशि का बैंक सर्टिफिकेट प्रदान किया। ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा अनोखी पहल की गई है। घने जंगल के बीच एवं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के समीप बसे कुजरूम, लाटू एवं जयगीर के ग्रामीणो को पुनर्वास के लिए जिला मुख्यालय के निकट चयनित स्थल पर 2 हेक्टेयर रैयती जमीन एवं 15 लाख नगद राशि का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण के लिए 800 वर्ग फिट का पक्का मकान, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ एवं रोजगार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

    2019 में पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी

    बता दें कि पलामू टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बसे गांवों में वन्यप्राणी संरक्षण के लिए बने नियमों के कारण पक्की संरचनाओं के निर्माण पर रोक है। कोर क्षेत्र में बसे होने के कारण सरकार द्वारा पक्की सड़क एवं बिजली की सुविधा नहीं दी जा सकती है। यहां के ग्रामीणों का सामना प्रतिदिन बाघ, तेन्दुआ, हाथी और भालू जैसे जंगली जीवों से होता है। कुजरूम के ग्राम प्रधान लल्लू उरांव द्वारा बताया गया कि दिसंबर 2019 में पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। ग्रामीणों द्वारा स्वयं पुनर्वास के स्थल का चयन किया। मुख्यमंत्री से सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कुजरूम एवं पलामू टाइगर रिज़र्व के अन्य ग्रामीण उत्साहित हैं। पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ने जानकारी दी कि वर्तमान में तीन गांव कुजरूम, लाटू एवं जयगीर के पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। पुनर्वास के संबंध में कोर क्षेत्र में बसे अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी काम कर रहे हैं।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleबीजेपी को रैली करने का परशिन नहीं दिया गया था : SSP ने कहा- पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले BJP नेताओं पर FIR दर्ज किया जाएगा
    Next Article रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर होगा ठहराव

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.