Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बीजेपी को रैली करने का परशिन नहीं दिया गया था : SSP ने कहा- पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले BJP नेताओं पर FIR दर्ज किया जाएगा
    Latest

    बीजेपी को रैली करने का परशिन नहीं दिया गया था : SSP ने कहा- पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले BJP नेताओं पर FIR दर्ज किया जाएगा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 2024Updated:August 24, 20245 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोरहाबादी मैदान में आयोजित आक्रोश रैली में पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच भिडंत हो गई । पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तोड़कर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जाना चाहते थे, जिसे पुलिस ने रोकने की प्रयास किया। बीजेपी के कार्यकर्ता जबरन बैरिकेडिंग को तोड़ने लगे। पुलिस ने संयम बरतते हुए उन्हें ऐसा करने से मना किया। लेकिन भीड़ नहीं मानी आैर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर बांस-बल्ली को तोड़ने लगे। इसके बाद प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को हटाना चाहा। लेकिन भीड़ नहीं मानी। अचानक कार्यकर्ता पत्थर व बोतल पुलिस की ओर फेंकने लगे। कार्यकर्ताओं की ओर से फेंके गए पत्थर को पुलिस भीड़ को हटाने के लिए उसी पत्थर को बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर फेंकने लगे। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस को बल प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। लेकिन भीड़ बेकाबू होते जा रही थी। पत्थर चलने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    फिर भीड़ को नियंत्रण में करने को लेकर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भी बीजेपी के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास से नहीं हट रहे थे। अफरा तफरी के माहौल के बीच पुलिस के साथ-साथ भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें लगी।

    लोअर बाजार थाना प्रभारी के आंख पर लगी गहरी चोट

    लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार के बाएं आंख पे गहरी चोट लगी है । इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई । पुलिस द्वारा बार-बार आग्रह करने के बावजूद कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। एसएसपी चंदन सिन्हा व एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार ने एनाउंस करके समझा रहे थे कि बैरिकेटिंग को तोड़ने को प्रयास नहीं करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन के द्वारा बार-बार मना करने पर भी कार्यकर्ता अधिकारियों की एक न सुनी।

    आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

    रांची जिले के एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा है कि युवा आक्रोश रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाकर जानलेवा हमला करनेवाले भाजपा नेताओं पर एफआइआर दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पहले से रूट निर्धारित किया था। कहीं भी भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका नहीं गया। सीसीटीवी फ़ुटेज और वीडियो फ़ुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वाले की पहचान होगी और उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    धारा 144 लगाया गया था

    एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि भारत माता की जय बोलने वाले भारत माता के जवानों पर ही पत्थर बरसाए। धारा 144 लगाया गया था। इन लोगों ने रैली के लिए अनुमति नहीं ली थी। प्रशासन ने सम्मेलन करने का प्रमिशन दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त पत्थरबाजी की थी। इसमें हमारे छह से सात जवान घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के कुछ गोले छोड़ने पड़े।  

    सीएम आवास घेरने जा रहे थे

    मोरहाबादी मैदान में जब नेताओं द्वारा भाषण दिया जा रहा था तो बीजेपी के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास आने लगे थे। आक्रोश रैली के जरिए मुख्यमंत्री आवास घेरने  रांची पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच घंटों झड़प होती रही। रणक्षेत्र में तब्दील मोरहाबादी जाने वाली सभी सड़कों पर पुलिस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आमने-सामने बने रहे। एक तरफ बीजेपी के बड़े नेता युवाओं का हौसला आफजाई करने में जुटे रहे तो वहीं, दूसरी ओर पुलिस के वरीय पदाधिकारी अपने जवानों को निर्देश देते रहे।

    आज एसपी कार्यालय के समक्ष होगा पुतला दहन

    भाजयुमो की आक्रोश रैली के दौरान राज्य सरकार की तानाशाही के खिलाफ 24 अगस्त को सभी जिलों के एसपी कार्यालय और सभी थाना के समक्ष राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम करने का निर्णय भाजपा ने लिया है। प्रदेश पार्टी कार्यालय में इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 23 अगस्त का दिन हमेशा के लिए काला अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

    बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन : बाबूलाल

    मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली की सभा के बाद मुख्यमंत्री आवास के लिए शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार का रवैया राज्य सरकार ने दिखाया वह कायरतापूर्ण है। बर्बर तरीके से आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। 23 अगस्त का दिन लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, आंखों से देखने में परेशानी हो रही थी। आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियां काफी तेज आवाज में चलाई गई। आंसू गैस के गोले मंच के आसपास भी गिरे। राज्य सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की गई है। मोरहाबादी मैदान के आसपास तीन लेयर में कंटीले तार लगाए गए थे। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। जिनका रिम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरीय नेता पहुंचे।

    ये बड़े नेता पहुंचे थे आक्रोश रैली में

    केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद ढुल्लु महतो, दीपक प्रकाश के अलावा कई विधायक व बड़े नेता आक्रोश रैली में शरीक हुए।

    bjp ssp ranchi
    Previous Articleकांग्रेस के पूर्व नेता बबलू खान को ईडी का समन | 26 अगस्त को पूछताछ के लिए जोनल ऑफिस बुलाया
    Next Article अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ के समीप बसे ग्रामीणों को पुनर्वास के लिए 2 हेक्टेयर रैयती जमीन व 15 लाख नगद राशि का विकल्प उपलब्ध कराया गया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.