Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»Paris Olympic 2024 Closing : टॉम क्रूज-स्नूप डॉग ने इवेंट को बनाया धमाकेदार | श्रीजेश-मनु भाकर रहे भारत के ध्वजवाहक
    Sport

    Paris Olympic 2024 Closing : टॉम क्रूज-स्नूप डॉग ने इवेंट को बनाया धमाकेदार | श्रीजेश-मनु भाकर रहे भारत के ध्वजवाहक

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 12, 2024Updated:August 12, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    अमेरिका के खिलाड़ियों की रही बादशाहत, 2028 में अमेरिका करेगा मेजबानी

    रांची। पेरिस ओलिंपिक 2024 खेलों का समापन रविवार देर रात हुआ। रंगारंग समारोह के बीच विश्व में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ का जब समापन हुआ तो पेरिस ओलिंपिक 2024 कमेटी के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने अपनी स्पीच में कहा कि यह ओलिंपिक खेलों का समापन नहीं है, ये तो केवल उद्घाटन समारोह की समाप्ति है और विश्राम है। समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलिंपिक फ्लेम बुझाकर की और अंत में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ ओलिंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज़ से कूद गए। रेड हॉट चिली पेपर्स ने म्यूजिक बजाया और इस तरह LA28 ओलिंपिक को अगले आयोजन के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले दो हफ्तों से अपनी पूरी ज़िंदगी की मेहनत लगाने वाले खिलाड़ियों ने देशों की परेड में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुवाई मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने की।

    78000 से ज़्यादा लोगों ने देखा शो

    स्टेड डी फ्रांस रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगा उठा, जहां 78,000 से ज़्यादा लोगों ने आतिशबाजी, कला, नृत्य और संगीत का शानदार शो देखा। फीनिक्स और काविंस्की ने स्टेडियम में परफॉर्म किया। ओलिंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलिंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए।

    बाक व लियोन ने ओलिंपिक फ्लेम बुझाई

    टॉम क्रूज़, स्नूप डॉग, डॉ. ड्रे, बिली इलिश, रेड हॉट चिली पेपर्स और एच.ई.आर. ने LA28 को ओलंपिक सौंपने के बाद परफॉर्म किया, जिससे अगले ओलिंपिक के लिए हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलिंपिक खेलों की मेज़बानी करेगा और साल 2028 में अपनी चमक दिखाएगा। ओलिंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़ियों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलिंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

    अमेरिका की टीम नंबर वन रही

    अमेरिका के खिलाड़ियों ने 40 गोल्ड, 44 सिल्वर व 42 ब्रॉन्ज सहित कुल 126 मेडल देश के झोली में डालकर नंबर वन रहे। चीन की टीम 40 गोल्ड, 27 सिल्वर व 24 ब्रॉन्ज हासिल कर नंबर 2 पर रही। वहीं, जापान की टीम ने 20 गोल्ड, 12 सिल्वर व 13 ब्रॉन्ज जीतकर तीसरे नंबर पर रही। भारत एक सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज हासिल पर मेडल टेबर पर 71वें स्थान पर व पाकिस्तान एक गोल्ड जीतकर 62वें स्थान पर रही।

    America Bharat Paris Olympic 2024 Tom Cruice
    Previous Articleरांची नगर निगम के आयुक्त बनाए गए संदीप सिंह । देखें कौन कहां गए
    Next Article सावन की चौथी सोमवारी पर जहानाबाद में भगदड़ | 7 लोगों की मौत व कई घायल

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल

    May 20, 20262 Mins Read

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफानी जलवा! रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं बिहार के इस लाल ने

    May 19, 20262 Mins Read

    MS धोनी ने दिए रिटायरमेंट के मजबूत संकेत! कहा- “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.