Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व सांसद राहुल गांधी से मिले झारखंड के अध्यक्ष व मंत्री | आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई
    News

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व सांसद राहुल गांधी से मिले झारखंड के अध्यक्ष व मंत्री | आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 25, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री दीपिका पांडे व ग्रामीण विकास कार्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणु गोपाल से गुरुवार को दिल्ली में मुलाकात किए। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने वर्तमान राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा की एवं उन्हे संगठन द्वारा चलाई जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। राहुल गांधी से मुलाकात के संदर्भ में ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के भावी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। गांधी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस के न्याय स्तंभों के अनुसार झारखंड में जनता के लिए भावी रणनीति तैयार की जाए। हमने जनता के हितों के लिए जिन मुद्दों को चुना है उसे हर हाल में अंजाम तक पहुंचाना है। झारखंड की जनता ने जिन मुद्दों के हल के लिए हमें चुना था उसकी पूरी तरह से गहन समीक्षा की जाए और सरकार द्वारा किए गए कार्यों को संगठन के माध्यम से पंचायत स्तर तक पहुंचाने की कोशिश करें। ताकि विपक्षी अपने किसी भी तंत्र का प्रयोग कर भोली भाली झारखंडी जनता को बरगला ना सके।

    बहुत से कार्यों को धरातल पर उतारा गया

    ठाकुर ने राहुल गांधी को अवगत कराते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुरूप बहुत से कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। इसके इतर भी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा झारखंड के साथ जिन जिन कार्यक्रमों के संबंध में उपेक्षा बरती गई उसे महागठबंधन सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया है। इसके अंतर्गत गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना, छात्रों के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, किसानों की ऋण माफी, 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह आर्थिक सहायता, वृद्धावस्था पेंशन की उम्र सीमा घटाकर 50 वर्ष करने, नियुक्ति पत्र का वितरण, युवाओं के स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह व इरफान अंसारी ने भी अपने-अपने विभागों को संभालने के बाद किए जा रहे कामों की पुरी जानकारी दी और कहा कि हम लोग द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को केंद्र बिंदु में रखकर काम कर रहे हैं।

    Mallikarjun Kharge Rahul gandhi
    Previous Articleबड़ी खबर : दिल्ली में JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का निधन
    Next Article आज से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम | पक्ष-विपक्ष भी तैयार

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.