Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए ! अब सभी विभाग CM खुद देखेंगे
    Latest

    मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए ! अब सभी विभाग CM खुद देखेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJune 8, 2024Updated:June 8, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    रांची. ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन को लेकर जेल में बंद झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए गए. आलमगीर आलम के पास ग्रामीण विकास के अलावा संसदीय कार्य विभाग भी था. ये सभी विभाग अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद देखेंगे. यह निर्णय शुक्रवार की शाम लिया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

    योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका थी

    आलमगीर आलम के जेल में बंद रहने से ग्रामीण विकास की हजारों करोड़ की योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका पैदा हो गई थी. यहां तक कि सीएम के पद पर रहते हुए जब ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार करने का फैसला किया, तो उन्होंने हिरासत में लिए जाने के पहले रात 10 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था. ऐसे झारखंड में इसके पहले भी कई मंत्री गिरफ्तार हुए, लेकिन जेल जाते ही उन्हें पद से हटना पड़ा था.

    सीएम विभागों के कामकाज पर नजर रखेंगे

    आलमगीर आलम के जिम्मे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ग्रामीण कार्य के अलावा संसदीय कार्य विभाग भी था. विधानसभा सत्र आहूत करने से लेकर सदन के भीतर सरकार की ओर से बिल पेश किए जाने एवं विधायी कार्यों से जुड़े मुद्दे पर निर्णय लेने में संसदीय कार्य मंत्री की अहम भूमिका होती है. इसी तरह ग्रामीण विकास की तमाम योजनाओं में कई स्तरों पर मंत्री की मंजूरी की जरूरत होती है. अब उनसे सभी विभाग वापस ले लिए जाने के बाद सीएम इन विभागों के कामकाज पर नजर रखेंगे.

    मंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर…

    दो माह बाद झारखंड विधानसभा का बजट सत्र भी है. बता दें कि जेल भेजे जाने के बाद भी आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि आलमगीर बिना विभाग के मंत्री पद पर बने रहेंगे या फिर मंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

    15 मई को हुई थी गिरफ्तारी

    आलमगीर आलम को टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी ने 15 मई 2024 की शाम को गिरफ्तार किया था. इसके पहले ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और लाल के नौकर जहांगीर आलम सहित कई अन्य के ठिकानों पर 6-7 मई को छापेमारी की थी और इस दौरान 37 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद की गई थी. 6 को ही संजीव लाल और जहांगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. दोनों से पूछताछ के बाद आलमगीर को ईडी ने समन भेजकर बुलाया. समन पर आलमगीर ईडी ऑफिस गए. फिर दूसरे दिन ईडी ऑफिस में पूछताछ के बाद शाम में गिरफ्तार कर लिया गया था.

    alamgir alam champai soren
    Previous ArticleCAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : ग्रुप-A से बरियातू टॉप व मेकॉन दूसरे नंबर पर | ग्रुप-B में ब्लैक टाइगर टॉप व स्पोर्टिंग यूनियन दूसरे नंबर पर
    Next Article CAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : हटिया ब्वॉयज ने स्वर्णरेखा को हराकर नॉक आउट के लिए क्वालीफाई किया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.