Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»वोटिंग शुरू : वोटर्स में जबरदस्त उत्साह | सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी
    Latest

    वोटिंग शुरू : वोटर्स में जबरदस्त उत्साह | सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी

    News Box BharatBy News Box BharatMay 25, 2024Updated:May 25, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए 25 मई 2024 को मतदान शुरू हो गया है। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर रखीहै। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है। इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं।

    सुबह 6 बजे से ही वोटर्स बूथ में आने लगे

    रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ है, इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रांची सीट के लिए कांग्रेस से यशस्विनी सहाय और भाजपा से संजय सेठ चुनावी मैदान में है। रांची में जबरदस्त उत्साह वोटर्स में देखने को मिला। सुबह से ही हर बूथ में वोट देने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। महिलाओं की संख्या इसमें ज्यादा है। डोरंडा बालिका उच्च विधालय में 6 बजे से ही लोग वोट देने के लिए बूथ में पहुंचने लगे। 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यहां बूथ संख्या 394, 395 व 396 में समय से शुरू हो गई। वहीं, हिनू, हिंदपीढ़ी, चुटिया, रातू रोड, एचईसी क्षेत्र, मेकॉन कॉलोनी, एजी कॉलोनी, डोरंडा-56 सेट व अन्य जगहों पर भी वोटर्स घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच गए। सुरक्षा के भी इंतजाम चाक चौबंद है।

    58 सीटों पर मतदान

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 25 मई 2024 को 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दिल्ली की सात, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

    लोकतंत्र के महापर्व में धौनी भी शरीक होंगे

    लोकतंत्र के महापर्व में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी भी भागीदार बनेंगे। आईपीएल मैच खेलने के बाद धौनी इस वक्त रांची में हैं। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ वोट करेंगे। जेवीएम श्यामली, डोरंडा में धौनी अपने परिवार के साथ वोट करने आएंगे। वे लगभग 11 बजे जेवीएम श्यामली पहुंचेंगे। धौनी के बूथ में आने को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है। धौनी ने 2019 में भी इस बूथ में अपने परिवार के साथ मतदान किया था। आपको बता दें कि धौनी की स्कूली शिक्षा भी जेवीएम श्यामली में ही हुई है।

    Lok Sabha election 2024 loksabha chunav jharkhand
    Previous Articleसीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : बरियातू ने मेकॉन को रोका | गाड़ी होटवार से हारा जेएसएसपीएस
    Next Article सुबह 9 बजे तक वोटिंग : रांची में 12.9 प्रतिशत मतदान

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.