Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»दिन के 12.10 बजे मंत्री आलमगीर आलम को लेकर Ed कार्यालय पहुंची | आज से 6 दिनों के रिमांड पर | पूछताछ शुरू
    Latest

    दिन के 12.10 बजे मंत्री आलमगीर आलम को लेकर Ed कार्यालय पहुंची | आज से 6 दिनों के रिमांड पर | पूछताछ शुरू

    News Box BharatBy News Box BharatMay 17, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED की टीम ने होटवार जेल से लेकर दिन के 12.10 बजे  ईडी कार्यालय पहुंच गई। गिरफ्तार मंत्री आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय लाया गया है। आज से आलमगीर आलम 6 दिनों की ED रिमांड पर है। 6 दिनों तक मंत्री आलमगीर आलम से ईडी  पूछताछ करेगी। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री आलम से ईडी की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। 6 मई 2024 को मंत्री के पीएस संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर के घर से ईडी के रेड में करोड़ों रुपए कैश बरामद किए गए थे। इसी के बाद से मंत्री निशाने पर थे। फिर ईडी ने मंत्री को समन भेजकर बुलाया। मंगलवार व बुधवार को मंत्री ईडी कार्यालय आए। दो दिनों तक चले पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

    गुरुवार को कोर्ट ने 6 दिनों का रिमांड दिया

    बता दें कि पीएमएलए कोर्टरांची ने गुरुवार 16 मई को ग्रामीण विकास मामलों के मंत्री आलमगीर आलम को 6 दिनों की ईडी को रिमांड दिया था। ईडी ने बुधवार शाम टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से ही मंत्री को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। गुरुवार की रात मंत्री की जेल में ही कटी। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने मंत्री आलम को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की कोर्ट से अनुमति मांगी थी। आलम के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आलम को 6 दिन की रिमांड दिया था। ईडी की जांच और जांच में 37 करोड़ रुपए की कैश बरामदी को लेकर झारखंड में सियासी बवाल मचा हुआ है।

    मामला टेंडर कमीशन से जुड़ा है

    मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने रिमांड नोट में आरोप लगाया कि साल 2023 में गिरफ्तार तत्कालीन चीफ इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार राम टेंडर आवंटन के बदले कमीशन लिया करते थे, जिसमें से 1.5 फीसदी कमीशन मंत्री आलमगीर आलम को जाता था। ईडी ने जांच के दौरान 6 से 8 मई तक मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम समेत अन्य के 6 ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी, जहां से साढ़े 37 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे।

    alamgir alam ED
    Previous Articleआज सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत नहीं |याचिका पर अवकाशकालीन पीठ द्वारा सुनवाई की जाएगी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.