Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Lok Sabha Election 2024 : रांची से सुबोधकांत की बेटी यशस्वी सहाय लड़ेंगी चुनाव
    Latest

    Lok Sabha Election 2024 : रांची से सुबोधकांत की बेटी यशस्वी सहाय लड़ेंगी चुनाव

    News Box BharatBy News Box BharatApril 21, 2024Updated:April 21, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    गोड्‌डा से दीपिका पांडे का टिकट कटा, प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे

    रांची। Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने रांची से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वी सहाय चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की सीईसी की बैठक में रांची लोकसभा सीट को लेकर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। अब यशस्वी का सीधा मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा। पहले इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का टिकट फाइनल माना जा रहा था। लेकिन झारखंड के सभी सीट में उम्मीदवार का एलान होने के बाद रांची सीट को होल्ड कर रख दिया गया था। कांग्रेस कमेटी ने बहुत मंथन करने के बाद आखिरकार सुबोधकांत की बेटी को टिकट दे ही दिया। फेज-6 में रांची में 25 मई को वोटिंग होंगे।

    गोड्‌डा से दीपिका का टिकट कटा

    वहीं, गोड्‌डा लोकसभा सीट से महगामा की विधायक दीपिका पांडे का टिकट गोड्‌डा से कट गया है। अब गोड्‌डा लोकसभा क्षेत्र से दीपिका पांडे के जगह प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे। दीपिका को गोड्‌डा लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद भारी विरोध हो रहा था। गोड्‌डा से अपर कास्ट के प्रत्याशी दिए जाने के बाद से पूरे गोड्‌डा में दीपिका का खुलकर विरोध होने लगा था। इसी विरोध के कारण आखिरकार कांग्रेस ने दीपिका का टिकट काटकर प्रदीप यादव को दे दिया। अब प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा के निशिकांत दुबे से होगा।

    2019 में सेठ ने सहाय को हराया था

    2019 के लोकसभा चुनाव में संजय सेठ ने सुबोधकांत सहाय को हराया था। अब इस सीट पर सेठ का मुकाबला किससे होगा। यह आज या कल पता चल जाएगा। सुबोधकांत सहाय देश के बड़े नेताओं में शुमार है। 2019 में संजय सेठ से मिली हार का बदला लेने के लिए सुबोधकांत सहाय ने पहले से ही कमर कस ली है। वे लगातार जनता के हर मुद्दों का हल निकालते रहे व उनके संपर्क में रहे। आपको बता दें कि रामटहल चौधरी यहां से पांच बार बीजेपी के सांसद रहे। लेकिन अब वही रामटहल चौधरी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। सुबोधकांत यहां से 1989, 2004 और 2009 में सांसद रहे। वहीं, 2019 में संजय सेठ सांसद रहे।

    रांची में कांग्रेस–बीजेपी में रही है टक्कर

    रांची लोकसभा सीट शुरू से ही कांग्रेस व भाजपा के लिए टक्कर वाला रहा है। हालांकि ज्यादा बार बीजेपी के उम्मीदवार ने बाजी मारी है। रामटहल चौधरी ने 1991, 1996, 1998, 1999 के बाद 2014 में यहां बीजेपी का झंड़ा गाड़ने में कामयाबी पाई थी। साल 1989 में जनता दल के टिकट पर सुबोधकांत सहाय ने बाजी मारी थी। इसके बाद चौधरी लगातार चार बार (1991, 1996, 1998 और 1999) का चुनाव जीते थे। कांग्रेस के टिकट पर सुबोधकांत सहाय साल 2004 और 2009 का चुनाव जीते थे। 2019 में भाजपा के संजय सेठ सांसद बने थे।

    कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

    गोड्‌डा : निशिकांत दुबे (बीजेपी) व प्रदीप यादव (कांग्रेस)

    चतरा : कालीचरण सिंह (बीजेपी) व केएन त्रिपाठी (कांग्रेस)

    कोडरमा : अन्नापूर्णा देवी (बीजेपी) व विनोद सिंह (भाकपा माले)

    गिरिडीह : मथुरा महतो (जेएमएम) व चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू)

    धनबाद : ढुल्लू महतो (बीजेपी) व अनुपमा सिंह (कांग्रेस)

    सिंहभूम : गीता कोड़ा (बीजेपी) व जोबा मांझी (जेएमएम)

    खूंटी : अर्जुन मुंडा (बीजेपी) व कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)

    लोहरदगा : समीर उरांव (बीजेपी) व सुखदेव भगत (कांग्रेस)

    पलामू : विष्णुदयाल राम (बीजेपी) व ममता भूईयां (आरजेडी)

    हजारीबाग : मनीष जायसवाल (बीजेपी) व जेपी पटेल (कांग्रेस)

    राजमहल : ताला मरांडी (बीजेपी) व विजय हांसदा (जेएमएम)

    दुमका : सीता सोरेन (बीजेपी) व नलिन सोरेन (जेएमएम)

    रांची : संजय सेठ (बीजेपी) व यशस्वी सहाय (कांग्रेस)

    जमशेदपुर : विद्युत बरन महतो (बीजेपी) व जेएमएम ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए

    loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024 subodh kant sahay Yashvi Sahay
    Previous Articleउलगुलान रैली : कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ा
    Next Article लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान : न नौकरियां | न पर्याप्त मजदूरी | न राहत

    Explore More

    June 26, 20261 Min Read

    UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.