Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Lok Sabha Election 2024 : झारखंड से किसको मिलेगा टिकट आज हो सकता है फाइनल : आलमगीर आलम
    Latest

    Lok Sabha Election 2024 : झारखंड से किसको मिलेगा टिकट आज हो सकता है फाइनल : आलमगीर आलम

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 27, 2024Updated:March 27, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने मंत्री आलमगीर आलम दिल्ली रवाना

     रांची। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए है। विभिन्न राजनीतिक दल ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल दिए हैं। इस बीच कांग्रेस आज यानी बुधवार को कांग्रेस भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन करेगी। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और गोवा के उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। रात तक उम्मीदवारों के नाम का एलान भी हो जाएगा। कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की 7 लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें उसने 195 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। CWC की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज झारखंड से उम्मीदवारों के नामों का एलान रात तक संभवत: हो जाएगा। कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस 6 व झामुमो 5 सीट पर लोकसभा का चुवान लड़ेगी। एक-एक सीट रााजद व माले को दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजद अब किसे टिकट देता है यह उसके पार्टी का निर्णय होगा। लेकिन पलामू सीट को लेकर महागठबंधन की ओर से पहले ही फाइनल कर दिया गया है। आलमगीर आलम ने कहा कि निश्चित ही इस बार बदलाव आएगा। बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी चरम पर है। झारखंड में भी महागठबंधन 2019 के चुनाव सेे बहुत ही अच्छा परिणाम देगी।

    7वीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों को टिकट

    कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 7वीं लिस्ट में 5 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ की सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह,  रायगढ़ (एसटी)  से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी)  से बिजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि तमिलनाडु की मयिलादुथुराई सीट से एडवोकेट आर सुधा को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में राजस्थान और तमिलनाडु के 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

    पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग

    इलेक्शन कमीशन ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव सात चरणों में होंगे और सभी सीटों के लिए मतों की गिनती 4 जून को होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल और आखिरी चरण के 1 जून को वोटिंग होगी। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    Congress cwc Lok Sabha election 2024 loksabha election 2024 date
    Previous Articleअंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव तारिक के साथ मारपीट
    Next Article बिग ब्रेकिंग : दिल्ली के सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.