Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आखिर क्यों अपने ही सरकार से नाराज हुए मंत्री आलमगीर आलम
    News

    आखिर क्यों अपने ही सरकार से नाराज हुए मंत्री आलमगीर आलम

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 8, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार के कद्दावर मंत्री आलमगीर आलम अपने ही सरकार से नाराज चल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास कार्य विभाग में प्रधान सचिव के तबादले को लेकर मंत्री आलमगीर आलम खासा नाराज हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भी की है। ग्रामीण विकास कार्य विभाग के पूर्व सचिव अजय कुमार का तबादला कर दिया गया है और चंद्रशेखर को ग्रामीण विकास कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वही, अजय कुमार को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। ग्रामीण विकास कार्य विभाग से अजय कुमार का तबादले करने से पहले मंत्री को जानकारी भी नहीं दी गई और उनका तबादला कर दिया गया। मार्च के महीने में विभाग के प्रधान सचिव के तबादले को लेकर मंत्री की नराजगी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह पहली बार हुआ है कि किसी विभागीय मंत्री के सचिव का तबादला करने से पहले उनसे कोई राय मशवरा नहीं लिया गया। जबकि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सचिव का तबादला करने से पहले मंत्री से विचार विमर्श करते थे। अब कैसे अजय कुमार का तबादला ग्रामीण विकास विभाग से स्वास्थ्य विभाग में कर दिया गया। आपको बता दें कि अजय कुमार के ग्रामीण विकास कार्य विभाग में प्रधान सचिव रहते ही कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया, वो भी उच्च गुणवत्ता के। यानी कहा जा सकता है कि अजय कुमार ने विभाग की नक्शा ही बदल दी थी लेकिन आनन-फानन में किसके इशारे पर उनका तबादला किया गया यह एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया गया है। आपको बता दें कि 6 मार्च के कैबिनेट में मंत्री आलमगीर आलम शामिल नहीं हुए थे।

    alamgir alam champai soren jharkhand news jharkhand news today
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव 2024 : सरफराज अहमद आखिरी दिन यानी सोमवार को करेंगे नॉमिनेशन | जीत फाइनल
    Next Article झारखंड के स्कूलों में जनजातीय भाषा की भी पढ़ाई होगी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.