Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»राज्यसभा चुनाव 2024 : सरफराज अहमद आखिरी दिन यानी सोमवार को करेंगे नॉमिनेशन | जीत फाइनल
    Latest

    राज्यसभा चुनाव 2024 : सरफराज अहमद आखिरी दिन यानी सोमवार को करेंगे नॉमिनेशन | जीत फाइनल

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 8, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा देने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को ‘इंडिया’ गठबंधन ने राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना लिया है। अब ने आखिरी दिन यानी 11 मार्च को नॉमिनेशन करेंगे। सरफराज अहमद को इस सीट में जीत हासिल करने के लिए कोई भी परेशानी नहीं होगी। क्योंकि जेएमएम के पास 29 विधायक है। यानी कहा जा सकता है की इनका जीतना फाइनल है। सरफराज अहमद ने कहा कि चूंकि शुक्रवार, शनिवार व रविवार को छुट्टी है। सोमवार को नॉमिनेशन करने का आखिरी दिन है, 11 से 3 बजे तक का ही समय है। इसलिए आखिरी दिन (11 मार्च 2024) ही नॉमिनेशन करेंगे। इसको लेकर सीए को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। बता दें कि झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में डॉ. सरफराज अहमद ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में गुरुवार को (7 मार्च) नामांकन पत्र खरीदा था। इधर मुंबई के एक बिजनेसमैन हरिहर महापात्र ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। बताया जा रहा है कि महापात्र भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार हो सकते हैं। हरिहर मुंबई के बिजनेसमैन है। राज्यसभा चुनाव के लिए 4 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की गई थी। 11 मार्च तक चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की स्कूटी की जाएगी। 14 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। अगर जरूरत पड़ी तो इन दो सीटों के लिए सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा व उसी दिन शाम को 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

    कांग्रेस से JMM में आए थे सरफराज अहमद

    बता दें कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन में सीटों के बंटवारे में गांडेय विधानसभासीट झामुमो के खाते में आई थी। उस समय सरफराज अहमद कांग्रेस में थे। बाद में उन्होंने झामुमो का दामन थाम लिया था। झामुमो ने उन्हें गांडेय से उम्मीदवार बनाया। चुनाव में सरफराज अहमद को जीत मिली थी, सरफराज अहमद पिछले लगभग 50 सालों से राजनीति में हैं और कांग्रेस में रहते हुए कई बड़े पदों पर सेवा दे चुके हैं।

    गिरिडीह से भी रह चुके हैं सांसद

    सरफराज अहमद अविभाजित बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा से सांसद भी रह चुके हैं। सरफराज अहमद के पिता डॉक्टर इम्तियाज अहमद भी गिरिडीह से सांसद रह चुके हैं। सरफराज अहमद का राजनीति जीवन बेदाग रहा है, कभी भी किसी विवाद में नहीं रहे। वे बहुत ही शांत मिजाज वाले नेता हैं।

    Congress Jharkhand Rajysabha Election 2024 jmm Rajysabha Chunav Sarfraz Ahmed
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day): उपलब्धियों का जश्न और समानता की ओर एक कदम
    Next Article आखिर क्यों अपने ही सरकार से नाराज हुए मंत्री आलमगीर आलम

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 23, 20261 Min Read

    आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

    June 23, 20261 Min Read

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.