Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड में बोले राहुल गांधी- जो आपने वोट देकर सरकार चुनी | उसे बीजेपी ने चोरी व उखाड़ने की कोशश की | लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाए
    News

    झारखंड में बोले राहुल गांधी- जो आपने वोट देकर सरकार चुनी | उसे बीजेपी ने चोरी व उखाड़ने की कोशश की | लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाए

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 2, 2024Updated:February 2, 20245 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – सीएम चंपई सोरन बोले- झारखंड में बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे

    – पाकुड़ में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया

    रांची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के पाकुड़ में शुक्रवार को प्रवेश कर गई। पाकुड़ में लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। रास्ते के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। पाकुड़ में जैसे ही राहुल गांधी की यात्रा प्रवेश की, लोगों का हुजूम राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ा पड़ा। लोगों में जबरदस्त उत्सह व जोश देखने को मिला। जब मंच पर राहुल गांधी गए तो उससे पहले झारखंड के कलाकारों ने झारकंडी नृत्य कर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंडज कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम सहित कई गणमान्य लोग शरीक हुए।

    जो प्यार मिल रहा है, उसे मैं कभी नहीं भूला सकता

    पाकुड़ के नसीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो प्यार भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिल रहा है, उसे मैं कभी नहीं भूला सकता हूं। जो देश में अन्याय मोदी की सरकार कर रही है, उसी को लेकर कांग्रेस ने न्याय यात्रा शुरू की है। एक साल पहले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू की। यात्रा का लक्ष्य जो आरएसएस व बीजेपी के लोगों ने देश में नफरत व हिंसा फैला रखी है उसके खिलाफ खड़ा होना आैर मोहब्बत की विचारधारा भाईचारा की विचारधारा रखने की थी। यात्रा में एक लाइन ने हमारी पूरी की पूरी सोंच यात्रा से निकली नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

    मोहब्बत की दुकान हर जगह खोलनी है

    जहां भी ये नफरत का बाजार खोलते हैं, वहां कांग्रेस पार्टी व हमारे अलायंस पार्टनर मोहब्बत की दुकान खोल देते हैं। इस यात्रा में हमने न्याय शब्द भी जोड़ा, पिछले साल हमें काफी लोगों ने हमें कहा, कन्याकुमारी से कश्मीर आप चल लिए। बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल आदि प्रदेशों का क्या होगा। बहुत सारे लोगों ने कहा कि आपको दूसरी यात्रा भी करनी चाहिए। झारखंड व अन्य बचे राज्यों से भी निकलना चाहिए। इसलिए हमने दूसरी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की व इसमें सिर्फ न्याय शब्द जोड़ दिया।

    हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा

    हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। यहां पर हजारों युवा हैं, आप चाहो भी तो नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में आपको रोजगार नहीं मिल सकता। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की व जो छोटे व्यापारी हैं उनको जीएसटी से व नोटबंदी से खत्म कर दिया। तो जो हमारी रोजगार की रिढ़ की हड्डी है उसको नरेंद्र मोदी व बीजेपी ने तोड़ दिया। नजीता ये है कि हिंदुस्तान में आज करोड़ों युवा है मगर 40 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी हमारे इस देश में है। क्योंकि नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि युवाओं को रोजगार न मिले। हिंदुस्तान के 2-4 अरबपती इस देश का पूरा का पूरा धन उठाकर ले जाये। तो हमने आर्थिक अन्याय समाजिक अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, आदिवासियों के खिलाफ अन्याय, इन चिजों के बारे में हम यात्रा में आपसे बातचीत करना चाहते हैं। आपके दिल में जो दर्द है, इस यात्रा के माध्यम से देश के सामने रखना चाहते हैं। इसलिए हम आपकी बात 6-7 घंटे सुनेंगे। हम आपकी मन की बात सुनना चाहते हैं, आपकी मन की बात समझना चाहते है। हम अपनी मन की बात आपके सामने रखने नहीं आए हैं।

    हम बीजेपी से आरएसएस से डरने वाले नहीं

    राहुल गांधी ने कहा कि आपने जो झारखंड में सरकार चुनी थी। आपने जो वोट डालकर सरकार चुनी थी, उस सरकार को बीजेपी ने चोरी करने की कोशिश की, उसको उखाड़ने की कोशिश की। मैं खुशी से कह रहा हूं कि उनकी यानि बीजेपी की जो साजिश थी उनके खिलाफ हमसब खड़े हो गए आैर आज यहां हमारे मुख्यमंत्री (चंपई सोरेन) इलेक्ट होकर आए है। लड़ाई विचारधारा की है। उनके पास धन है, सारी की सारी एंजेंसीज है, जितना दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं वो करें हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम बीजेपी से आरएसएस से डरने वाले नहीं है। तो मैं झारखंड की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि आप डरे नहीं आप पीछे नहीं हटे आैर आपने अपनी सरकार बचाई… धन्यवाद… जय हिंद।

    झारखंड में बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे

    वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जिस तरह से झारखंड में काम कर रहे थे उससे बीजेपी परेशानी हो गई थी। केंद्र एजेंसी का गलत उपयोग कर रही है। झारखंड के युवा दिलों के धड़कन हेमंत सोरेन को जेल भेजवा दिया। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। संविधान बचाने व लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो राहुल गांधी ने न्याय यात्रा शुरू की है उसे देश के जनता देख रही है। झारखंड में बीजेपी को हमसब मिलकर उखाड़ फेकेंगे। गठबंधन की सरकार झारखंड में बहुत मजबूत है। आनेवाले चुनाव में बीजेपी का नामोनिशान मिटा देंगे। वहीं, मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों, महिलाओं व युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। देश में महिलाओं के साथ हर दिन जुल्म बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी निकल पड़े हैं। 2014 के बाद से केंद्र की मोदी सरकार ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पा रही है।

    alamgir alam Bharat Jodo Nyaya Yatra champai soren Congress Rahul gandhi
    Previous Articleचंपई सोरेन सरकार 5 फरवरी को अपना बहुमत साबित करेगी
    Next Article लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.